OPS पर संसद में सरकार का रुख साफ, आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी!
केंद्र सरकार ने एक बार फिर संसद में अपना रुख साफ कर दिया है, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं.
हालांकि, इस जवाब पर ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है. फेडरेशन ने नई दिल्ली में एक नेशनल कन्वेंशन की घोषणा की है और OPS को बहाल करने और 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने की मांग को लेकर देश भर में एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.
