पुरानी पेंशन की बहाली पर सरकार का बड़ा बयान, कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की निरंतर मांग के बीच, सरकार ने संसद में इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. आठवें वेतन आयोग के समक्ष भी इस मांग को जोर-शोर से उठाया गया था. संसद सदस्य आर गिरिराज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में, श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि वर्तमान में पुरानी पेंशन व्यवस्था को वापस लाने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है.

यह जानकारी वित्त मंत्रालय से प्राप्त हुई है. यह बयान उन विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लिए एक झटका है, जिनमें एनसीजेसीएम, एआईटीईएफ, एफएनपीओ और एआईएनपीएस ईएफ जैसे प्रमुख संगठन शामिल हैं, जो लंबे समय से ओपीएस की बहाली की मांग कर रहे हैं. पिछले साल इन मांगों को लेकर कई आंदोलन भी देखे गए थे. सरकार के इस स्पष्टीकरण से ओपीएस को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.

Short Videos