Boltt के बाद अब आने वाला है Mivi का पहला 5G फोन, भारत में होगी इतनी कीमत!

Mivi Smartphone Price: बोल्ट ब्रैंड के बाद अब मिवी ब्रैंड का पहला 5जी फोन जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. मिवी का पहला फोन हाल ही में गीकबेंच पर देख गया है और लिस्टिंग से कई अहम जानकारियां सामने आई है, साथ ही एक टिप्स्टर ने फोन की कीमत को लेकर भी संकेत दिया है.

मिवी स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Fire Boltt के बाद अब Mivi भी स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है, बोल्ट ब्रैंड के दो नए फोन लॉन्च होने के बाद अब मिवी भी जल्द भारतीय बाजार में अपने पहले 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. अब हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से मिवी के अपकमिंग फोन के बारे में कुछ जरूरी जानकारी सामने आई है.

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 चिपसेट, 6 जीबी रैम के साथ उतारा जा सकता है. एंड्रॉयड 16 के साथ इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है, लिस्टिंग से फोन के गीकबेंच स्कोर का भी पता चला है.

गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Mivi Phone

टिप्स्टर संजू चौधरी ने हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग को X पर शेयर किया है जिसमें मिवी फोन की जानकारी है. लिस्टिंग में मॉडल का नाम Mivi MVNOE है, लिस्टिंग से इस बात का पता चलता है कि ये फोन एंड्रॉयड 16 ओएस, क्वालकॉम चिपसेट और 5.35 जीबी मेमोरी के साथ आएगा.

लिस्टिंग में चिपसेट डिटेल से पता चलता है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 चिपसेट से लैस होगा, इस प्रोसेसर ने गीकबेंच 7 पर सिंगल कार में 677 प्वाइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 1490 प्वाइंट्स स्कोर किया है. इस स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम भी मिलेगी.

Mivi 5G Phone Price (लीक)

टिप्स्टर के X पर पोस्ट के मुताबिक, भारत में मिवी के पहले 5जी फोन की कीमत 15 हजार रुपए से कम होगी. इस साल इस प्राइस रेंज में कोई भी नए 5जी फोन नहीं आए क्योंकि इस रेंज में कंपनियां 4जी कनेक्टिविटी पर फोकस करने लगी हैं. इसका मतलब जिन्हें भी 5जी फोन चाहिए उन्हें 15 हजार से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं और मिवी इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सेगमेंट पर फोकस कर रही है.

असल में, मेमोरी की कीमतें अभी स्मार्टफोन की कीमतों को बढ़ा रही हैं, ऐसे में एक भरोसेमंद चिपसेट का इस्तेमाल कर Mivi फोन को सस्ता रख सकता है और साथ ही एक अच्छा एक्सपीरियंस भी दे सकता है. अगर कंपनी इसे क्लीन सॉफ्टवेयर, अच्छी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद हार्डवेयर के साथ मिला सकती है, तो कंपनी का पहला स्मार्टफोन इस सेगमेंट में एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जिसमें अभी बहुत कम 5G डिवाइस हैं.

ये भी पढ़ें- Amazon या Flipkart, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Nothing Phone 3?