Redmi 17 5G से Poco X8 Power तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे दमदार फीचर्स वाले ये 5 नए फोन

Upcoming Mobiles in India: अगले हफ्ते आप लोगों के लिए 5 नए फोन आने वाले हैं, Poco X8 और Poco X8 Power समेत कई दमदार फीचर्स वाले फोन उतारे जाएंगे. पोको के इन स्मार्टफोन्स में आपको 9000 एमएएच और 10000 एमएएच स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी मिलेगी, बाकी फोन कौन-कौन से फीचर्स से लैस होंगे? आइए जानते हैं.

अपकमिंग स्मार्टफोन्स Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • आने वाले हैं 5 नए फोन.
  • रेडमी, इनफिनिक्स, वीवो और पोको उतारे नए स्मार्टफोन्स.
  • पोको फोन में होगी 10000 एमएएच बैटरी.

Upcoming Smartphones in India: पुराना फोन परेशान कर रहा है जिस वजह से नए में अपग्रेड होने का प्लान है तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि अगले हफ्ते आपके लिए पांच नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. वीवो, रेडमी, पोको और इनफिनिक्स ब्रैंड के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर इस बात का खुलासा हो गया है कि इन्हें किस दिन लॉन्च किया जाएगा और ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड होंगे?

Vivo T5 5G लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

इस वीवो स्मार्टफोन को 2 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाले इस हैंडसेट में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर10 प्लस, 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर, एआई रेडी एनपीयू (मीडियाटेक एनपीयू 850) मिलेगा. लॉन्च के बाद इस फोन की बिक्री कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर होगी.

Redmi 17 5G लॉन्च डेट और कंफर्म फीचर्स

इस रेडमी स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. ऑरेंज, ब्लैक और ब्लू तीन कलर ऑप्शन्स में उतारे जाने वाले इस रेडमी फोन में 7900 एमएएच बैटरी मिलेगी जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 5 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा. ये फोन लॉन्च के बाद मी डॉट कॉम के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा.

Infinix Hot 70 Pro 5G Plus की लॉन्च डेट और फीचर्स

इस फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा. माइक्रोसाइट से इस बात का खुलासा हुआ है कि ये फोन 4 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. 7.85mm अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आने वाले इस हैंडसेट में 6.76 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 सेंसर, एआई स्टूडियो, एआई इरेजर जैसे कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे.

Poco X8 लॉन्च डेट और फीचर्स (कंफर्म)

पोको का ये फोन 4 सितंबर को लॉन्च होगा, इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से पेज तैयार किया गया है जिससे फीचर्स का खुलासा हुआ है. ये फोन 9000 एमएएच सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी जिसे लेकर दावा किया गया है कि फोन सिंगल चार्ज पर 3.2 दिन तक साथ देता है. इसके अलावा 35 मिनट फोन 1 से 50 फीसदी चार्ज हो जाता है और 22 मिनट में 1 दिन का चार्ज मिल जाता है. ये फोन 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है. इस हैंडसेट में 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.

Poco X8 Power लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)

इस पोको मोबाइल को भी 4 सितंबर को पोको एक्स8 के साथ उतारा जाएगा. इसमें 10000 एमएएच सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है जिसे लेकर दावा किया गया है कि फुल चार्ज में बैटरी 3.5 दिन तक चलती है. ये फोन 30 मिनट में 1 से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा और 15 मिनट में 1 दिन का चार्ज हो जाता है. ये फोन 100 वॉट फास्ट चार्ज के साथ आपको मिलेगा, इसके अलावा ये हैंडसेट 27 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ेंहैकिंग और स्कैम से अकाउंट रहेगा सेफ, WhatsApp में आ गए 3 नए सिक्योरिटी फीचर्स