8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले, लॉन्च हुआ Realme P4s 5G
Realme P4s 5G Launched: 35 से 40 हजार रुपए तक के प्राइस रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो इस रेंज में अब रियलमी के इस नए 5जी स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है. ये फोन कंपनी की पी4 सीरीज में 8वां मॉडल है, इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, 8000 एमएएच बैटरी, मीडियाटेक प्रोसेसर और वर्चुअल रैम जैसी खूबियां हैं.
Highlights
- लॉन्च हुआ रियलमी का नया मिड रेंज फोन.
- 8000 एमएएच बैटरी से है पैक्ड.
- मीडियाटेक प्रोसेसर से है लैस.
Realme ने ग्राहकों के लिए Realme P4s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की इस मिड रेंज पी4 सीरीज में ये आठवां मॉडल है, अहम खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर है. फोन को कूल रखने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 3 साल ओएस अपग्रेड और चार साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
Realme P4s 5G Price in India
इस रियलमी स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 34999 रुपए है. 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 41999 रुपए तय की गई है. लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट पर 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. फोन की सेल 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर शुरू होगी. मुकाबले की बात करें तो रियलमी का ये लेटेस्ट फोन इस रेंज में MOTOROLA Edge 70 Fusion, POCO X8 Pro,Samsung Galaxy F70 Pro 5G और REDMI Note 14 Pro Plus 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.
Realme P4s 5G Specifications
डुअल सिम वाला ये रियलमी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करता है. फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच सैमसंग एम14 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, ये फोन 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, एचडीआर10 प्लस और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ हाइपर विजन प्लस एआई चिप दी गई है. फोन में 12 जीबी तक रैम है, साथ में 14 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है. फोन को कूल रखने के लिए एयरफ्लो वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है. रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. ये फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
8000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 5, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस जैसे खास फीचर्स मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- iPhone Fold करेगा Samsung Galaxy Z Fold 8 से मुकाबला, फीचर्स में होगा ये अंतर!
Latest Stories
iPhone Fold करेगा Samsung Galaxy Z Fold 8 से मुकाबला, फीचर्स में होगा ये अंतर!
पक्की हो गई Vivo T5 5G की लॉन्च डेट, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री
UPI के 10 साल, चाय की दुकान से लेकर बडे़ ट्रांसफर तक, ऐसे बदली भारतीयों की पेमेंट की आदत
