Airtel यूजर्स को झटका, ₹859 वाला प्लान हुआ इतना महंगा, ₹799 वाला प्लान बंद; चेक करें पूरी लिस्ट

Bharti Airtel ने अपने लोकप्रिय 1.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. यह प्लान उन यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता था जो रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ने सिर्फ कीमत बढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक पुराने सस्ते प्लान को भी बंद कर दिया है.

एयरटेल Image Credit: Idrees Abbas/SOPA Images/LightRocket via Getty Images)

Airtel Recharge Plan Change: मोबाइल यूजर्स के लिए एक और झटका आया है. Bharti Airtel ने अपने लोकप्रिय 1.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. यह प्लान उन यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाता था जो रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. अब इस प्लान के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसा देना होगा.

कंपनी ने सिर्फ कीमत बढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक पुराने सस्ते प्लान को भी बंद कर दिया है. ऐसे में यूजर्स के पास अब कम ऑप्शन बचे हैं. टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नए फीचर्स के कारण प्लान में बदलाव लगातार हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि Airtel के नए प्लान में क्या बदलाव हुआ है और यह बाकी कंपनियों से कैसे अलग है.

क्या हुआ बदलाव

Airtel ने अपने 84 दिन वाले प्लान की कीमत ₹859 से बढ़ाकर ₹899 कर दी है. इस प्लान में पहले जैसे ही फायदे मिलते रहेंगे. इसमें रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है.

कौन सा प्लान हुआ बंद

कंपनी ने ₹799 वाला प्लान बंद कर दिया है. इस प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता था.

क्या मिलेंगे अतिरिक्त फायदे

नए ₹899 प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ फ्री Hellotunes और स्पैम अलर्ट की सुविधा भी दी जा रही है. हालांकि, पहले मिलने वाला RewardsMini सब्सक्रिप्शन अब हटा दिया गया है.

प्राइस ( ₹)डेटा बेनिफिटवैलिडिटीअतिरिक्त लाभ और OTT सब्सक्रिप्शन
2991 GB / Day28 DaysTruly Unlimited Calls, 100 SMS/Day
3491.5 GB / Day28 DaysApollo 24/7 Circle, Wynk Music, Free Hellotunes
4092.5 GB / Day28 DaysAirtel Xstream (28 Days), Apollo 24/7 Circle
5493 GB / Day28 DaysDisney+ Hotstar Mobile (3 months), Airtel Xstream
8991.5 GB / Day84 DaysAdobe Express Premium (12 mos), Spam Alerts (Revised from ₹859)
9291.5 GB / Day90 DaysAdobe Express Premium, Airtel Spam Alerts, Free Hellotunes
1,1992.5 GB / Day84 DaysPrime Video (84 Days), Xstream Mobile Pack, Apollo 24/7 Circle
3,5992 GB / Day365 DaysApollo 24/7 Circle (3 months), Airtel Xstream, Wynk Music
3,9992.5 GB / Day365 DaysDisney+ Hotstar (1 year), Airtel Xstream, Apollo 24/7 Circle

Jio और VI से तुलना

Reliance Jio और Vodafone Idea अभी भी ₹859 में 84 दिन का प्लान दे रहे हैं. Jio अपने प्लान में Google AI Pro का फायदा भी दे रहा है. वहीं VI रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा देता है. Airtel का नया प्लान थोड़ा महंगा हो गया है, लेकिन इसमें कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल रहे हैं. ऐसे में यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी