ये है 108MP Camera वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है बस 15,999 रुपए

5G Mobile under 20000: हम आज आपके लिए सबसे सस्ता 108MP Camera Phone ढूंढकर लाए हैं. इस फोन की कीमत 16 हजार रुपए से भी कम है, इस हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल कैमरा के अलावा 24 जीबी तक रैम और दमदार बैटरी मिलती है.

108 मेगापिक्सल कैमरा फोन Image Credit: इनफिनिक्स

5G Smartphone under 20000: कम बजट में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला फोन तलाश रहे हैं तो हम आज आपके लिए एक ऐसा मोबाइल ढूंढकर लाए हैं जिसकी कीमत 15999 रुपए है. ये फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के अलावा डुअल स्पीकर्स, एनएफसी, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 12 जीबी तक वर्चुअल रैम जैसी खूबियों से पैक्ड है. इस फोन का नाम है Infinix Note 40X 5G.

Infinix Note 40X 5G Price in India

इस 5जी स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 15 हजार 999 रुपए में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट से आप इस हैंडसेट को खरीद सकते हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक लिस्टिंग को देखने से ये पता चलता है कि इस डिवाइस के केवल 2 ही हैंडसेट उपलब्ध हैं.

अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो आप फोन खरीदते वक्त 800 रुपए की छूट का फायदा उठा सकते हैं, इस प्राइस रेंज में ये फोन ओप्पो, वीवो, रियलमी, रेडमी जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

Infinix Note 40X 5G Specifications

इनफिनिक्स ब्रैंड के इस 5जी मोबाइल फोन में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, ये फोन आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डायनामिक बार के साथ मिलेगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए कंपनी ने फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. रियर में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा सेंसर और एक एआई लेंस दिया गया है.

सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे पावर बटन में दिया गया है, इसके अलावा आपको फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलेगा. 12 जीबी रैम के साथ 12 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट का मतलब ये है कि आपको इस फोन में 24 जीबी तक रैम का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max हो सकता है 20,000 रुपए महंगा, 9 सितंबर को Apple Event में होगा लॉन्च!