iPhone 18 Pro Max हो सकता है 20,000 रुपए महंगा, 9 सितंबर को Apple Event में होगा लॉन्च!
Apple Event 2026 Date: एपल इवेंट में बहुत ही कम समय बचा है, ऐसे में लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है कि इस बार इवेंट में क्या कुछ खास होने वाला है. इस बार प्रो सीरीज के साथ एपल के पहले फोल्डेबल को उतारा जा सकता है, प्रो सीरीज में उतारे जाने वाले फ्लैगशिप मॉडल iPhone 18 Pro Max के लिए इस बार आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.
Highlights
- 17 प्रो मैक्स की तुलना होगा महंगा.
- नई चिप से बढ़ेगी कॉस्ट.
- 9 सितंबर को है एपल इवेंट.
Apple Event में iPhone 18 Pro Series के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. पिछले काफी समय से एपल के अपकमिंग मॉडल्स को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं, कई इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत पिछले मॉडल की तुलना 20 हजार रुपए से ज्यादा हो सकती है. 9 सितंबर को एपल इवेंट है और फोन की सटीक कीमत तो लॉन्च के दिन ही सामने आएगी लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि कई वजहों से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ रही है.
चिप से बढ़ सकता है प्रोडक्शन कॉस्ट
इस हैंडसेट को ए20 प्रो चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है जिसे TSMC के 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रोसेस पर जाने से बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसे बनाना पिछली जेनरेशन के चिप्स के मुकाबले काफी महंगा भी है.
रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया जा रहा है कि मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमत तेजी से बढ़ रही है. मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce का हवाला देते हुए टॉम्स गाइड का कहना है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्लोबल डिमांड ने DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी की कीमतें बढ़ा दी हैं. पब्लिकेशन में बताया गया है कि आईफोन 18 प्रो लाइनअप के लिए अनुमानित बिल ऑफ मटेरियल iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में काफी ज्यादा हो सकता है, जिससे रिटेल प्राइसिंग पर और दबाव पड़ेगा.
प्रीमियम हार्डवेयर बढ़ा सकता है कीमत
iPhone 18 Pro Max में पिछले मॉडल के मुकाबले कई हार्डवेयर सुधार होने की भी उम्मीद है. कैशिफाई और गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में अपग्रेडेड मॉडेम, नया कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी और बेहतर एआई कैपेबिलिटी हो सकती है. हालांकि ये अपग्रेड अभी भी अनऑफिशियल हैं, लेकिन ज्यादा एडवांस्ड कंपोनेंट जोड़ने से आमतौर पर मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ जाती है.
कीमत पर इन फैक्टर्स का असर
हार्डवेयर के अलावा, भारत में आईफोन की फाइनल कीमत कई मार्केट फैक्टर पर निर्भर करती है, जिसमें टैक्स, एक्सचेंज रेट और इंपोर्ट से जुड़ी कॉस्ट शामिल है. भले ही एपल ने लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा दी है लेकिन प्रीमियम Pro मॉडल अभी भी ग्लोबली सोर्स किए गए कंपोनेंट्स पर निर्भर हैं, इसका मतलब है कि इंटरनेशनल सप्लाई चेन में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय कीमतों पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Poco X8 से Vivo T5 5G तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी इन 4 नए स्मार्टफोन्स की सेल
Latest Stories
Flipkart या Amazon, कहां मिलेगा सबसे सस्ता Samsung Galaxy F70 Pro 5G?
Poco X8 से Vivo T5 5G तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी इन 4 नए स्मार्टफोन्स की सेल
पहले दिया शेयर मार्केट से लाखों कमाने का लालच, फिर उड़ा दिए 73 लाख रुपये! फेसबुक से शुरू हुआ खतरनाक खेल
