नेटवर्क ना होने पर भी चलेगा iPhone 18 Pro! Apple कर सकता है बड़ा अपग्रेड; जानें डिटेल

Apple के आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सैटेलाइट कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा उपयोगी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नया फीचर कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी फोन को कनेक्टेड रखने में मदद करेगा. इससे हाईवे, पहाडी और दूरदराज इलाकों में नेटवर्क ड्रॉप की समस्या कम हो सकती है.

Apple अपने आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कनेक्टिविटी फीचर्स पेश कर सकता है. Image Credit: money9live

iPhone 18 Pro Max: Apple अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को और ज्यादा यूजफुल बनाने की तैयारी में है. अभी तक iPhone में यह फीचर मुख्य तौर पर इमरजेंसी SOS जैसे काम के लिए मिलता है, लेकिन नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाले मॉडल में इसका इस्तेमाल डेली यूज की कनेक्टिविटी के लिए भी हो सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो अक्सर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में सफर करते हैं. अगर मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो जाए, तो फोन सैटेलाइट की मदद से कनेक्टेड रह सकता है. इससे कॉल, मैसेज और जरूरी कॉन्ट्रैक्ट बनाए रखना पहले से आसान हो सकता है.

कमजोर नेटवर्क में भी कनेक्शन

मनी कंट्रोल के रिपोर्ट के मुताबिक, Apple सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सिर्फ इमरजेंसी फीचर तक सीमित नहीं रखना चाहता. कंपनी इसे ऐसे बैकअप नेटवर्क की तरह तैयार कर रही है जो जरूरत पड़ने पर अपने आप एक्टिव हो सके. यानी अगर मोबाइल टावर का सिग्नल कमजोर हो जाए तो फोन दूसरे विकल्प के तौर पर सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़ सकता है. इससे यूजर पूरी तरह नेटवर्क से बाहर नहीं होगा. खासकर हाईवे, पहाडी इलाकों और दूरदराज जगहों में यह काफी काम आ सकता है.

नए C2 modem से मिल सकता है सपोर्ट

इस बदलाव में Apple का नया C2 modem अहम भूमिका निभा सकता है. कहा जा रहा है कि यह 5G NR NTN टेक्निक के साथ आ सकता है. आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक मोबाइल नेटवर्क और सैटेलाइट नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल बना सकती है. इससे फोन जरूरत के हिसाब से दोनों नेटवर्क के बीच आसानी से स्विच कर सकता है. यूजर को शायद यह पता भी ना चले कि फोन किस नेटवर्क पर काम कर रहा है, लेकिन कनेक्टिविटी बनी रह सकती है.

यूजर्स को क्या होगा फायदा

इस अपग्रेड का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि नेटवर्क गायब होने की समस्या कम हो जाए. कई बार सफर के दौरान कॉल कट जाती है या इंटरनेट बंद हो जाता है. नई टेक्निक के बाद ऐसी परेशानी कम हो सकती है. खराब मौसम, नेटवर्क आउटेज या किसी आपदा के दौरान भी फोन कनेक्शन बनाए रखने में मदद कर सकता है. ऐसे में जरूरी मैसेज भेजना या किसी से कॉन्ट्रैक्ट करना आसान हो सकता है. यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा यूजफूल साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Xiaomi 17T Series की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन आया सामने, दो डिस्प्ले साइज और नए कलर ऑप्शन होंगे शामिल

ये अपडेट भी मिल सकते हैं

कनेक्टिविटी के अलावा iPhone 18 Pro सीरीज में दूसरे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. लीक के मुताबिक इसमें नया A20 Pro chipset मिल सकता है, जो 2nm process पर आधारित होगा. इसके अलावा कैमरा सिस्टम में सुधार, नए कलर ऑप्शन और बेहतर परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा सैटेलाइट कनेक्टिविटी को लेकर है, क्योंकि यह फीचर सीधे यूजर के रोज के अनुभव को बेहतर बना सकता है.