iPhone Fold करेगा Samsung Galaxy Z Fold 8 से मुकाबला, फीचर्स में होगा ये अंतर!

iPhone Fold के अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च होने की चर्चा है, लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है लेकिन उम्मीद है कि Apple का पहला फोल्डेबल इस साल लॉन्च हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 से हो सकता है.

एपल फोल्डेबल आईफोन Image Credit: न्यूज9लाइव/सैमसंग

Apple iPhone September Launch: हर साल सितंबर में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया जाता है, अगले महीने कंपनी की स्ट्रैटेजी थोड़ी बदल सकती है. इस बार सभी आईफोन मॉडल्स एक-साथ नहीं आएंगे, अगले महीने कंपनी प्रो, प्रो मैक्स और अपने पहले फोल्डेबल फोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. आईफोन फोल्ड की पिछले काफी समय से चर्चा है कि इस बार आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ एपल का पहला फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हो सकता है. उम्मीद है कि अगले महीने 9 सितंबर को इवेंट हो सकता है, लॉन्च काफी नजदीक है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन का नाम फोल्ड या आईफोन अल्ट्रा हो सकता है. बेशक, कंपनी ने अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में आई अफवाहों और लीक्स ने इस डिवाइस के बारे में काफी डिटेल्ड तस्वीर पेश की है. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में सैमसंग के गैलेक्सी Z फोल्ड 8 के साथ मुकाबला कर सकता है.

iPhone Fold vs Galaxy Z Fold 8: क्या होगा फर्क?

डिजाइन: सैमसंग ने इस साल जुलाई में बुक-स्टाइल फोल्डेबल उतारा है जो स्लिम डिजाइन, रिफाइंड हिंज और कई AI पावर्ड अपग्रेड के साथ उतारा गया है. इसी के साथ हर किसी की नजरें एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन पर टिकी हैं. इसका डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी Z फोल्ड 8 जैसा हो सकता है.

डिस्प्ले: फोल्ड 8 में 4:3 लैंडस्केप इनर डिस्प्ले के साथ छोटा, चौड़ा, लगभग पासपोर्ट जैसा डिजाइन है. फ़ोन में 7.6 इंच डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले, 5.5 इंच कवर स्क्रीन है. सैमसंग ने हिंज को भी रीडिज़ाइन किया है और पिछली जेनरेशन की तुलना में डिस्प्ले क्रीज को कम रखने पर फोकस किया है.

वहीं, लीक्स के मुताबिक, आईफोन फोल्ड में अल्ट्रा-थिन ग्लास के साथ 7.8 इंच इंटरनल ओलेड डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है. रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी को सबसे बड़ी मुश्किल डिजाइन के साथ नहीं थी बल्कि कंपनी डिस्प्ले में क्रीज को काफी हद तक कम करने में जुटी हुई थी. लीक की मानें, तो यह इंतजार आखिरकार रंग ला सकता है, आईफोन फोल्ड में लगभग न दिखने वाली क्रीज़ होने की उम्मीद है.

चिपसेट: सैमसंग फोल्डेबल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 फोर गैलेक्सी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. वहीं, दूसरी ओर एपल फोल्डेबल में ए20 चिप तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ए20 प्रो प्रोसेसर होने की बात कही गई है. ये फोन एपल के कस्टम सी2 मॉडम के साथ आ सकता है.

कैमरा: जेड फोल्ड 8 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल कवर सेल्फी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का इनर सेल्फी कैमरा दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर आईफोन फोल्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर हो सकता है, फिलहाल मौजूदा लीक्स में अलग से टेलीफोटो लेंस की ओर इशारा नहीं किया है. फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है. इसके अलावा फेस आईडी के बजाय इसके पावर बटन में टच आईडी सेंसर को शामिल किया जा सकता है.

बैटरी: सैमसंग में 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800 एमएएच की बैटरी है. ये फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. वहीं, दूसरी ओर एपल में डुअल सेल बैटरी होगी जिसकी क्षमता 4800 एमएएच से 5800 एमएएच के बीच हो सकती है.

iPhone Fold Price vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Price

भारतीय बाजार में सैमसंग फोल्ड के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 1,79,999 रुपए. 12 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपए, 16 जीबी रैम और 1 टीबी वेरिएंट की कीमतत 2,39,999 रुपए है.

वहीं, दूसरी ओर एपल के पहले फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत 1999 डॉलर से 2400 डॉलर के बीच हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 2500 डॉलर को भी पार कर सकती है. वहीं भारत में फोल्डेबल आईफोन की कीमत 1.9 लाख से 2 लाख से शुरू हो सकती है. ये संभावित कीमत है, सटीक कीमत का पता लॉन्च के दौरान ही चलेगा.

ये भी पढ़ें- पक्की हो गई Vivo T5 5G की लॉन्च डेट, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री