Apple ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 12 महीने में भारत में बनाए 1.83 लाख करोड़ रुपये के iPhone
एपल ने पिछले 12 महीनों में भारत में करीब 22 अरब डॉलर (लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये) के iPhones बनाए हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी ज्यादा है. इसका मतलब है कि एपल अब चीन के बजाय भारत में ज्यादा iPhone बना रहा है.
Apple Iphone Sell: एपल ने पिछले 12 महीनों में भारत में करीब 22 अरब डॉलर (लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये) के iPhones बनाए हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 60 फीसदी ज्यादा है. इसका मतलब है कि एपल अब चीन के बजाय भारत में ज्यादा iPhone बना रहा है. अब कंपनी अपने कुल iPhone प्रोडक्शन का 20 फीसदी यानी हर पांच में से एक iPhone भारत में बनाती है.
तमिलनाडु स्थित प्लांट में हुआ प्रोडक्शन
यह प्रोडक्शन फॉक्सकॉन तमिलनाडु स्थित प्लांट में होता है. इसके अलावा टाटा ग्रुप भी अब iPhone बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है. भारत सरकार के मुताबिक, मार्च 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में एपल ने भारत से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये (करीब 17.4 अरब डॉलर) के iPhones एक्सपोर्ट किए हैं.
अमेरिका और चीन में टक्कर
अमेरिका चीन से आने वाले सामान पर अभी भी 145 फीसदी तक टैक्स लग रहा है. इससे कंपनियां चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करने के लिए और मजबूर हो रही हैं. फिर भी, एप्पल को पूरी तरह चीन से बाहर आने में कई साल लग सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वहां अब भी करीब 200 सप्लायर्स हैं. भारत जैसी जगहों में इतनी सुविधा या स्किल लेवर की संख्या अभी कम है.
ये भी पढ़े: आने वाले हैं दिग्गज कंपनियों के नतीजे, जानिए और कौन से फैक्टर बदलेंगे शेयर बाजार की चाल
एपल भारत में बना रहा सभी iPhone मॉडल्स
एपल ने भारत में अपने सभी iPhone मॉडल्स बनाना शुरू कर दिया है. सरकार 2.7 अरब डॉलर की नई योजनाओं से चिप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा दे रही है. भारत में एपल की स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी करीब 8 फीसदी है और वित्त वर्ष 2024 में एपल ने यहां करीब 8 अरब डॉलर की बिक्री की है. इसमें ज्यादातर iPhone शामिल हैं.
Latest Stories
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम
