iQOO Z11 की कीमत होगी इतनी! 20 अगस्त को लॉन्च से पहले डिस्प्ले डिटेल भी कंफर्म
Upcoming Smartphone in August 2026: अगले हफ्ते iQOO Z11 को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने अब कीमत को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है. कंपनी ने इस बात का संकेत दिया है कि इस फोन को किस कीमत में उतारा जा सकता है.

iQOO Z11 Launch Date in India: आईकू का ये अपकमिंग फोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. 20 अगस्त को लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के प्राइस रेंज और डिस्प्ले डिटेल्स का भी खुलासा कर दिया गया है. इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है और ये फोन लॉन्च के बाद ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.
iQOO Z11 Price in India
कंपनी ने X पर एक टीजर शेयर किया है जिसमें डिस्प्ले डिटेल्स का पता चलता है, साथ ही कंपनी ने कीमत को लेकर ये संकेत दिया है कि फोन की कीमत 40 हजार रुपए से कम होगी. सटीक कीमत का खुलासा तो लॉन्च के दिन ही होगा लेकिन 40 हजार से कम कीमत में अगर ये फोन उतारा गया तो इसकी टक्कर Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.
इस साल मार्च में इस फोन के चीनी वेरिएंट को 2299 चीनी युआन (लगभग 31200 रुपए) में उतारा गया था, ये दाम इस डिवाइस के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट का है.
iQOO Z11 Specifications (कंफर्म)
टीजर को देखने से पता चलता है कि आईकू के इस अपकमिंग फोन में 6.83 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट,3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगी. ये फोन आपको आई प्रोटेक्शन मोड, स्लीप कंफर्ट मोड और एंटी Fatigue ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के साथ मिलेगा. इस आईकू मोबाइल फोन में 7050 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए मिल सकती है, इसके चाइनजी वेरिएंट में 9020 एमएएच बैटरी दी गई है. इस हैंडसेट में कई एआई बेस्ड फीचर्स मिल सकते हैं जैसे कि ये फोन एआई क्रिएशन, एआई कैप्शन, एआई राउटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे शानदार फीचर्स से लैस हो सकता है.
ये भी पढ़ें- YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल, बदल गया Watch-Hour से जुड़ा ये नियम