120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट, लॉन्च हुआ itel City 300 5G
Smartphone under 15000: आईटेल ने नए itel City 300 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. ये फोन 2K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ उतारा गया है.

itel City 300 5G Launched: आईटेल ने ग्राहकों के लिए नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, 15 हजार रुपए तक के बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए इस हैंडसेट को उतारा गया है. इस हैंडसेट का मकसद हाई स्पीड सेल्युलर कनेक्टिविटी, मॉर्डन डिस्प्ले और लाइटवेट सॉफ्टवेयर इंटरफेस देना है. इस फोन में क्या-कुछ दिया गया है, चलिए जानते हैं.
itel City 300 5G Specifications
इस बजट स्मार्टफोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली 6.67 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, साथ में माली G57 MC2 जीपीयू दिया गया है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं.
Android 16 (Go एडिशन) पर काम करने वाले इस डुअल सिम वाले फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है जो 2K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
itel City 300 5G Price in India
आईटेल सिटी 300 5G की कीमत 14,999 रुपए तय की गई है, इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. ये फोन आपको ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल जाएगा. इस कीमत में आईटेल का ये नया फोन रेडमी, मोटोरोला, वीवो, ओप्पो और पोको ब्रैंड के बजट स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.
ये भी पढ़ें- ₹202 में 1 लाख का Insurance, इस सस्ते रिचार्ज प्लान में डेटा-कॉलिंग-SMS मिलता है सबकुछ