₹202 में 1 लाख का Insurance, इस सस्ते रिचार्ज प्लान में डेटा-कॉलिंग-SMS मिलता है सबकुछ
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने 202 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है, ये प्लान डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा 1 लाख रुपए इंश्योरेंस का भी फायदा देता है.
Highlights
- लॉन्च हुआ BSNL का 202 रुपए वाला प्लान.
- 32 दिन की वैलिडिटी का फायदा.
- 1 लाख का एक्सीडेंटल कवर भी शामिल.
BSNL 202 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 202 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है. इस बीएसएनएल प्लान के साथ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स का फायदा मिलता है, यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है. अगर आपके पास बीएसएनएल कंपनी की प्रीपेड सिम है तो चलिए आपको बताते हैं कि 202 रुपए खर्च करने पर आपको कंपनी की ओर से क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
BSNL 202 Plan डिटेल्स
202 रुपए वाला ये प्रीपेड प्लान 32 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी आपको 300 मिनट वॉयस कॉलिंग बेनिफिट और 5 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा देगी. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps कर दी जाएगी. ये प्लान डेटा और कॉलिंग बेनिफिट के अलावा 100 एसएमएस भी ऑफर करता है.
इस प्लान के साथ 1 लाख रुपए का पर्सनल एक्सीडेंट कवर (रोड एक्सीडेंट, जलने, सांप के कांटने) मिलेगा, लेकिन कंपनी का कहना है कि अगर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो 48 घंटे में फैमिली मेंबर को सूचित करना होगा. इसके अलावा 10000 रुपए का साइबर इंश्योरेंस (साइबर थेफ्ट, फिशिंग, ईमेल स्पूफिंग) का भी फायदा दिया जा रहा है. एक साल में 3 बार साइबर इंश्योरेंस को क्लेम किया जा सकता है, इंश्योरेंस केवल तब तक के लिए वैलिडिट होगी जब तक रिचार्ज की वैलिडिटी है.
200 रुपए से सस्ते हैं ये 2 जियो प्लान्स
जियो का 199 रुपए वाला प्लान हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता है. 18 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान कुल 27 जीबी डेटा का फायदा देता है. इसके अलावा कंपनी के पास 189 रुपए वाला प्लान भी है, इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और 300 एसएमएस का फायदा मिलता है. इसके अलावा दोनों ही प्लान्स के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Airtel Plan: लॉन्च हुआ 348 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डेटा
Latest Stories
साउंड ग्लो लाइटिंग इफेक्ट और 360 डिग्री ऑडियो सपोर्ट, लॉन्च हुआ Apple HomePod Mini 2
लॉन्च हुआ Apple HomeView, इस स्मार्ट होम डिस्प्ले में मिलती है ढेरों खूबियां, भारत में इतनी है कीमत
फोन छोड़िए जनाब, अब तो Fridge भी होने लगे हैक! हैकर्स ने इस कमजोरी का उठाया फायदा
