Airtel Plan: लॉन्च हुआ 348 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डेटा
Airtel Prepaid Plan: एयरटेल ने 348 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा दिया जाएगा, ये प्लान डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा एडिशनल बेनिफिट भी आपको ऑफर करेगा.
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 348 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है. इस एयरटेल प्लान को सभी टेलीकॉम सर्कल्स के लिए शुरू किया गया है. अगर आप शॉर्ट टर्म में ज्यादा डेटा चाहते हैं और अगर आपको 5जी बेनिफिट नहीं चाहिए तो ये प्लान आपको पसंद आ सकता है.
Airtel 348 Plan डिटेल्स
इस प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी हर दिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर कर रही है. इस प्लान के साथ कंपनी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है जैसे कि आपको इस एयरटेल प्लान के साथ 12 महीने वाला Adobe Express Premium का फायदा मिलेगा.
इसके अलावा यूजर्स को रियल टाइम स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और ओटीपी से जुड़े बैंक फ्रॉड से प्रोटेक्शन मिलती है, यानी कंपनी यूजर्स को सेफ नेटवर्क एक्सपीरियंस देती है.

कंपनी 30 दिन के लिए एक बार फ्री हेलोट्यून की भी सुविधा दे रही है. 348 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च लगभग 12.43 रुपए है.
Airtel 349 Plan से कितना अलग है 348 रुपए वाला प्लान?
349 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट, प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. ये प्लान अनलिमिटेड 5जी का बेनिफिट देता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी का अनलिमिटेड 5जी बेनिफिट 30 दिन में 300 जीबी की एफयूपी लिमिट के साथ आता है.
इस प्लान के साथ 6 महीने तक के लिए फ्री एपल म्यूजिक का फायदा मिलता है, 349 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी का मतलब ये हुआ कि हर दिन का खर्च लगभग 12.46 रुपए का है. ये प्लान 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फायदा देता है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ने समझा यूजर्स का दर्द, शुरू हुई Schedule Messages की टेस्टिंग!
Latest Stories
WhatsApp ने समझा यूजर्स का दर्द, शुरू हुई Schedule Messages की टेस्टिंग!
होने वाला है कुछ बड़ा, कंपनी ने दिया ‘Kammal Koming’ का संकेत, क्या फिर बाजार में लौट रहा Karbonn?
10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G
