महंगा हो जाएगा मोबाइल रिचार्ज! अगले 4-5 महीनों में 15% तक बढ़ सकती है कीमतें
भारतीय टेलीकॉम यूजर्स को एक और झटका लग सकता है क्योंकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अगले 4-5 महीनों में मोबाइल टैरिफ में 12-15 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकते हैं. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब टेलीकॉम कंपनियां सब्सक्राइबर के लिए मुकाबला कर रही हैं, 5G नेटवर्क बढ़ा रही हैं और अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं.
इस वीडियो में आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि क्यों टेलीकॉम टैरिफ 12-15 फीसदी तक बढ़ सकता है, पहले की रिपोर्ट्स में टैरिफ बढ़ोतरी के बारे में क्या अनुमान लगाया गया था, Jio, Airtel और Vi को कितने सब्सक्राइबर मिल सकते हैं, टेलीकॉम कंपनियों के लिए ARPU क्यों तेजी से जरूरी होता जा रहा है, मोबाइल यूज़र्स को अभी जो दिक्कतें आ रही हैं कॉल ड्रॉप, कमज़ोर इनडोर कनेक्टिविटी, धीमा इंटरनेट, नेटवर्क कंजेशन, कॉल साइलेंस और कवरेज गैप, 5G का विस्तार यूजर्स पर कैसे असर डाल सकता है, Vodafone Idea का फंडरेजिंग और नेटवर्क विस्तार क्यों जरूरी बना हुआ है और टैरिफ बढ़ोतरी का आपके महीने के मोबाइल रिचार्ज बिल पर क्या असर पड़ सकता है.
