Jio Plans: ₹449 वाले प्लान में ₹500 वाले प्लान से ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स

Jio 449 vs Jio 500 Plan: हम आज इन दोनों ही रिचार्ज प्लान्स की तुलना करने वाले हैं जिससे कि आपको अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी हो कि आखिर किस प्लान में आपको ज्यादा डेटा और किस प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे?

रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान्स Image Credit: Magnific/File Photo

Reliance Jio Prepaid Plans: अगर आप भी जियो कंपनी की प्रीपेड सिम चलाते हैं तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जरूर जान लीजिए कि कंपनी का 449 रुपए वाला प्लान या फिर 500 रुपए वाला प्लान, आखिर किसमें कितने जीबी डेटा मिलता है? न केवल डेटा बल्कि आज हम दोनों ही रिचार्ज प्लान्स की तुलना कर आपको इस बात की जानकारी देंगे कि आखिर दोनों ही प्लान्स में क्या अंतर है और कौन-कौन से बेनिफिट्स इन प्लान्स के साथ ऑफर किए जाते हैं.

Jio 449 Plan डिटेल्स

इस जियो रिचार्ज प्लान के साथ हर रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का फायदा देता है. वैलिडिटी की बात करें तो 28 दिन की वैधता और डेली 3 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 84 जीबी डेटा आपको ऑफर करेगा. ये अनलिमिटेड 5जी वाला प्लान है, इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास 5जी फोन है और आप अगर कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में है तो आप अनलिमिटेड 5जी का भी फायदा उठा पाएंगे.

इसके अलावा इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल फायदे भी दिए जाते हैं जैसे कि जियो हॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन, 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज, 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने तक फायदा जिसमें 5000 जीबी गूगल क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana बेनिफिट भी शामिल है. केवल इतना ही नहीं, ये प्लान 12 महीने के लिए कैनवा प्रो लाइट का भी फायदा दे रहा है जिसकी कीमत 1590 रुपए है.

Jio 500 Plan डिटेल्स

500 रुपए वाले इस जियो प्लान के साथ भी 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है, ये प्लान हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले इस प्लान के साथ डेली 100 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं. 28 दिन की वैधता और हर दिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 56 जीबी डेटा ऑफर करता है. ये प्लान Unlimited 5G के साथ आता है, इसका मतलब यह है कि अगर आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में हैं और आपके पास 5जी फोन है तो आप अनलिमिटेड 5जी का बेनिफिट उठा सकते हैं.

ये प्लान कुछ अतिरिक्त फायदे भी देता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ यूट्यूब प्रीमियम के अलावा अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, सोनी लिव, जी5, SunNXT, लायंसगेट प्ले, Discovery+, Kanchha Lannka, चौपाल, FanCode, तरंग प्लस और Hoichoi जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा.

(फोटो- जियो)

इस प्लान के साथ जियो हॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलिवुड एक्सेस, 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो एक्सेस (5000 जीबी गूगल क्लाउड स्टोरेज समेत कई अन्य फायदे), फ्री 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज, जियो टीवी ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है. ये प्लान भी 1590 रुपए की कीमत वाला 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट का एक्सेस देता है.

अंतर

  • पहला अंतर तो कीमत में है, दोनों प्लान्स की कीमत में 51 रुपए का अंतर है.
  • दूसरा अंतर, ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन में है. 500 रुपए वाले प्लान के साथ ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है.

ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: ₹15000 से सस्ते मिल रहे ये 3 फोन, कहीं हाथ से छूट न जाए ये धमाकेदार डील्स!