Snapchat को टक्कर देने आया Meta का नया दांव! Instants ऐप से बदल जाएगा फोटो शेयरिंग का तरीका
Instants को Instagram से अलग एक नया ऐप बनाया गया है, ताकि यूजर्स को एक सिंपल और तेज एक्सपीरियंस मिल सके. Meta का यह कदम Snapchat और BeReal जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए माना जा रहा है. फिलहाल यह ऐप कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन अगर यूजर्स को पसंद आया तो इसे जल्द ही और देशों में लॉन्च किया जा सकता है.

Meta Instants app: सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब लोग ज्यादा एडिटेड फोटो के बजाय रियल और तुरंत शेयर किए जाने वाले कंटेंट को पसंद कर रहे हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए Meta ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम Instants है. यह ऐप खास तौर पर ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बिना एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं.
Instants को Instagram से अलग एक नया ऐप बनाया गया है, ताकि यूजर्स को एक सिंपल और तेज एक्सपीरियंस मिल सके. Meta का यह कदम Snapchat और BeReal जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए माना जा रहा है. फिलहाल यह ऐप कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन अगर यूजर्स को पसंद आया तो इसे जल्द ही और देशों में लॉन्च किया जा सकता है.
क्या है Instants ऐप
Meta का नया ऐप Instants एक फोटो शेयरिंग ऐप है. इसमें यूजर्स तुरंत फोटो क्लिक करके शेयर कर सकते हैं. इसमें ज्यादा एडिटिंग या फिल्टर का ऑप्शन नहीं दिया गया है. इस ऐप में फोटो सिर्फ 24 घंटे तक रहती है और फिर अपने आप गायब हो जाती है. यूजर्स अपनी गैलरी से फोटो अपलोड नहीं कर सकते. उन्हें उसी समय फोटो क्लिक करके शेयर करनी होती है.
इससे लोग ज्यादा रियल और बिना एडिट की हुई फोटो शेयर करते हैं.
स्पीड और सादगी पर फोकस
Instants को बहुत आसान और तेज बनाया गया है. यूजर्स सिर्फ फोटो क्लिक करते हैं और तुरंत अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. यह ऐप खास तौर पर क्लोज फ्रेंड्स के साथ जुड़े रहने के लिए बनाया गया है. फिलहाल यह ऐप स्पेन और इटली जैसे देशों में टेस्ट किया जा रहा है. अभी तक इसे पूरी दुनिया में लॉन्च नहीं किया गया है.
किससे है मुकाबला
Instants का मुकाबला Snapchat, BeReal और अन्य ऐप्स से है. ये ऐप्स पहले से ही युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. Meta का Instants ऐप सादगी और रियल टाइम शेयरिंग पर आधारित है. यह देखना बाकी है कि यह ऐप बाजार में कितना सफल होता है. लेकिन यह साफ है कि सोशल मीडिया अब ज्यादा रियल और कम एडिटेड कंटेंट की तरफ बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी