WhatsApp ने भारत में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज फीचर किया लॉन्च, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp ने भारत में नया प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब बिना ऐप बदले सीधे चैट प्लेटफॉर्म से ही रिचार्ज कर सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को तेज, आसान और एक ही जगह पर सुविधा देने के लिए लाया गया है.

इस फीचर के जरिए आप अपना या किसी और का मोबाइल नंबर डालकर अलग-अलग प्लान देख सकते हैं और तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं. इसमें प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea सपोर्टेड हैं. पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल ऑप्शन उपलब्ध हैं.

यह फीचर काफी हद तक PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स को टक्कर दे सकता है, क्योंकि अब यूजर्स को अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, क्या यह पूरी तरह उनकी जगह ले पाएगा, यह यूजर एक्सपीरियंस और ऑफर्स पर निर्भर करेगा.

Short Videos