WhatsApp ने समझा यूजर्स का दर्द, शुरू हुई Schedule Messages की टेस्टिंग!
WhatsApp Schedule Messages फीचर का हर कोई इंतजार कर रहा है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि कंपनी ने कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के साथ इस नए फीचर की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. चलिए आपको इस फीचर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं.

WhatsApp चलाने वाले हर यूजर को सालों से इस बात का इंतजार है कि आखिर कब ऐप में मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन आएगा, दरअसल कई बार किसी को रात 12 बजे जन्मदिन विश करना हो तो मैसेज भेजने के लिए जागना पड़ता है लेकिन अगर शेड्यूल मैसेज वाला ऑप्शन हो तो मैसेज लिखकर शेड्यूल किया जा सकता है. यही वजह है कि हर कोई इस फीचर का लंबे समय से इंतजार कर रहा है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि जल्द ये फीचर व्हाट्सऐप यूजर्स को मिल सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट से इस बात का पता चला है कि कंपनी ने कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ शेड्यूल्ड मैसेज फ़ीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है.
WhatsApp Schedule Feature कैसे करेगा मदद?
ये फीचर न केवल मैसेज बल्कि लिंक्स, फोटो और वीडियो को भी बाद में भेजने के लिए शेड्यूल करने की सुविधा देगा. यह फीचर ग्रुप और इंडीविजुअल चैट दोनों के लिए आ सकता है, शेड्यूल मैसेज के सेंड होने से पहले यूजर इसे चेक और डिलीट कर पाएंगे.
WABetaInfo (व्हाट्सऐप डेवलपेमेंट पर नजर रखने वाली साइट) के मुताबिक, व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.26.40.7 में इस फीचर को स्पॉट किया गया है. मैसेज को शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले मैसेज को टाइप करें और फिर सेंड बटन को होल्ड करके रखें, अगर फीचर उपलब्ध हुआ तो डेट और डिलीवरी टाइम को सेट करने के लिए ऑप्शन दिखने लगेगा.
यह फीचर टेक्स्ट मैसेज, लिंक, फ़ोटो और वीडियो को सपोर्ट करता है, हालांकि यूजर एक बार में सिर्फ एक फोटो या वीडियो शेड्यूल कर सकते हैं. शेड्यूल करने से पहले आप इमेज को एडिट या कैप्शन को भी जोड़ पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज को 10 मिनट पहले से 2 हफ्ते पहले तक एडवांस में शेड्यूल कर पाएंगे.
ऑफलाइन भी चला जाएगा मैसेज?
समय आने पर उम्मीद है कि मैसेज अपने सेंड हो जाएगा, भले ही उस वक्त ऐप बंद या फिर फोन ऑफलाइन हो (बिना इंटरनेट से कनेक्टेड). यह फीचर ग्रुप चैट में भी काम कर सकता है, लेकिन सिर्फ वही मेंबर शेड्यूल मैसेज रिसीव कर पाएंगे जो मैसेज शेड्यूल होने के समय ग्रुप का हिस्सा थे. जो कोई भी बाद में जुड़ता है, उसे वह मैसेज मिलने की उम्मीद नहीं है.
यूजर्स को चैट इन्फो स्क्रीन में एक खास सेक्शन भी मिल सकता है, जिससे वे शेड्यूल किए गए मैसेज को भेजने से पहले देख और डिलीट कर सकते हैं. अगर कोई यूजर शेड्यूल किया गया मैसेज डिलीट करता है, तो जिसे मैसेज मिलेगा, उसे इसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा. शेड्यूल मैसेज फ़ीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट कर सकता है.
ये भी पढ़ें- 10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G