10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G

Acer Iconia Tab 12 5G के साथ कंपनी ने Iconia Tab 11 5G को भी लॉन्च किया है. ये दोनों ही टैबलेट्स आपको स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं कि इन टैबलेट्स के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.

एसर टैबलेट Image Credit: Acer

Highlights

  • एसर ने दो नए 5G टैबलेट्स किए लॉन्च.
  • 8GB रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस.
  • शुरुआती कीमत 23,990 से शुरू.

Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. एसर कंपनी के ये दोनों ही टैबलेट्स 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ उतारे गए हैं, इसके अलावा इनमें आपको 8 जीबी रैम और ऑक्टा कोर मीडियाटेक प्रोसेसर मिलेगा. टैब 11 में 10.95 इंच डिस्प्ले तो वहीं टैब 12 5जी में 12.2 इंच हाई रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है. दोनों ही मॉडल्स में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है, इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने की भी सुविधा मिलती है.

Acer Iconia Tab 11 5G Price in India

इस एसर टैबलेट की कीमत 23 हजार 990 रुपए से शुरू होती है, इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है. स्टायलस के साथ 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट 24999 रुपए, स्टायलस और कीबोर्ड के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 26999 रुपए में मिलेगा.

8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26999 रुपए है, स्टायलस के साथ 8/256 जीबी वेरिएंट 27999 रुपए, स्टायलस और कीबोर्ड के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपए में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ये टैब MOTOROLA Pad 60 Neo, REDMI Pad 2 Pro 5G और Lenovo Idea Tab Plus जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.

Acer Iconia Tab 12 5G Price in India

एसर कंपनी के इस टैबलेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, स्टायलस और कीबोर्ड के साथ 8/128 जीबी वेरिएंट 33999 रुपए में मिलेगा. 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32999 रुपए है, स्टायलस सपोर्ट और कीबोर्ड के साथ 8/256 जीबी वेरिएंट 36999 रुपए में मिलेगा.

इन टैबलेट्स को अमेजन, फ्लिपकार्ट, एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स और एसर ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे. मुकाबले की बात करें तो ये टैब MOTOROLA Pad 70 Pro, ASUS Pad (12.2 इंच) और OnePlus Pad 2 जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.

Acer Tablets के फीचर्स

टैब 11 5जी में 10.95 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्पले है, ये टैब 450 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगा. वहीं, टैब 12 5जी में 12.2 इंच आईपीएस डिस्प्ले है, ये टैब 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ उतारा गया है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए दोनों ही टैबलेट्स में मीडियाटेक MT8755 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही टैब 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, वाई-फाई 5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ उतारे गए हैं. कंपनी का कहना है कि ये नए टैब डोकिंग सपोर्ट के साथ कीबोर्ड फ्लिप कवर और स्टायलस सपोर्ट करते हैं. दोनों ही मॉडल्स में फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट मिलेगा.

फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा. टैब 11 5जी में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और टैब 12 5जी में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर मिलेगा. टैब 12 5जी में 10000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है तो वहीं टैब 11 5जी में 7400mAh की बैटरी जान फूंकने का काम करती है. दोनों ही मॉडल्स 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करते हैं.

ये भी पढ़ें- Amazon Sale: दिवाली पार्टी में धूम मचा देंगे ये 3 स्पीकर्स! 85% तक धड़ाम हुई कीमत