लॉन्च हुआ Motorola का ये नया हल्का और पतला टैब, मिलेगी 10200mAh की बड़ी बैटरी
Tablet under 35000: आप भी शानदार फीचर्स वाला नया टैब खरीदना चाहते हैं तो मोटोरोला ने आपके लिए नए Moto PAD 70 को लॉन्च कर दिया है. इस टैब को कंपनी 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, साथ ही इस डिवाइस में 10200 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी.
Highlights
- 2.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ मिलेगा टैब.
- मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है ये टैब.
- 68 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा ये टैब.
Motorola Tablet: ग्राहकों के लिए मोटोरोला ने 40 हजार रुपए से कम कीमत में नए Moto Pad 70 को लॉन्च कर दिया है. क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बनाया गया यह टैब एक स्लीक लेकिन फीचर पैक्ड वर्कस्टेशन और आपके एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखेगा. मोटोरोला का ये टैब इसे सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का 5G टैबलेट बनाता है. इस टैब की मोटाई 6.29mm और इसका वजन 530 ग्राम है.
Moto Pad 70 Specifications
- डिस्प्ले: इस टैब में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच 2.5K रिजॉल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टैब में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
- ओएस: एंड्रॉयड 16 के साथ उतारे गए इस टैब को 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
- कैमरा: रियर में 13 मेगापिक्सल ऑटो फोकस रियर कैमरा सेंसर है जो फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
- कनेक्टिविटी: इस टैब में वाई-फाई 5, 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और यूएसबी टाइप सी 2.0 सपोर्ट है.
- बैटरी: 68 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 10200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.
Moto PAD 70 Price in India
इस टैब के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 33999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 36999 रुपए है. इस टैब को Pantone Sea Angel रंग में कंपनी की साइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. इस टैब की सेल 15 अगस्त से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा कार्ड्स पर 5000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है. मुकाबले की बात करें तो इस टैब की टक्कर OnePlus Pad Go 2, REDMI Pad 2 Pro 5G और Xiaomi Pad 7 जैसे मॉडल्स से होगी.
ये भी पढ़ें- Sony सेंसर और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म
Latest Stories
Sony सेंसर और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म
Google Pixel 11 Series से Realme 16x 5G तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 नए फोन!
Amazon Great Freedom Sale 2026: 90 हजार से भी सस्ता मिल रहा S25 Ultra, धड़ाम से गिरी कीमत
