Sony सेंसर और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म
Upcoming Smartphone in August 2026: मोटोरोला ने Moto G Max की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, इसी के साथ फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा माइक्रोसाइट के जरिए हुआ है. इस मिड रेंज फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे.
Highlights
- आने वाला है मोटोरोला का नया फोन.
- फ्लिपकार्ट पर मिलेगा मोटो जी मैक्स.
- मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगा ये अपकमिंग फोन.
Moto G Max Launch Date in India: अगले हफ्ते Motorola का जी सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने मोटो जी मैक्स की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, ये अपकमिंग स्मार्टफोन 14 अगस्त दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी का खुलासा हो गया है. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस मिलेगा.
Moto G Max Specifications (कंफर्म)
- कैमरा: फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए इस हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटोरोला ब्रैंड के इस अपकमिंग मोबाइल में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
- डिस्प्ले: फोन में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है. ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, डिस्प्ले कलर बूस्ट और वाटर टच 2.0 सपोर्ट भी मिलेगा. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए मोटोरोला ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सैरेमिक का इस्तेमाल किया है.
- बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में बैटरी 3 दिन तक की लाइफ देगी.
Moto G Max Price in India (संभावित)
इस फोन की ऑफिशियल कीमत तो लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी लेकिन पिछले हफ्ते टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर कर इस बात का संकेत दिया था कि फोन की कीमत 30 हजार रुपए के आसपास हो सकती है.
ये फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उतारा जाएगा, कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 2 ओएस अपग्रेड और तीन साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे. फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आएगा, इसके अलावा वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली है. लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 Series से Realme 16x 5G तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 नए फोन!
Latest Stories
Apple iPhone Ultra: लॉन्च से पहले सामने आईं 11 बड़ी जानकारियां, फोल्डेबल फोन में क्या-क्या मिलेगा खास?
ये है 108MP Camera वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है बस 15,999 रुपए
iPhone 18 Pro Max हो सकता है 20,000 रुपए महंगा, 9 सितंबर को Apple Event में होगा लॉन्च!
