Google Pixel 11 Series से Realme 16x 5G तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 नए फोन!

Realme 16x 5G और Google Pixel 11 Series को अगले हफ्ते ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. गूगल की नई पिक्सल सीरीज में चार नए फोन लॉन्च हो सकते हैं, अब तक इन स्मार्टफोन्स की कीमत, डिस्प्ले और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी लीक हो चुकी है. वहीं, रियलमी फोन की माइक्रोसाइट से फोन में मिलने वाले फीचर्स कंफर्म हो गए हैं.

गूगल इवेंट 2026 Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • 12 अगस्त को है गूगल इवेंट.
  • रियलमी फोन भी 12 अगस्त को लॉन्च.
  • चार नए पिक्सल फोन हो सकते हैं लॉन्च.

Upcoming Smartphones in August 2026: नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना बेहतर है क्योंकि अगले हफ्ते आप लोगों के लिए भारतीय बाजार में एक या दो नहीं बल्कि पांच नए स्मार्टफोन्स धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. अगले हफ्ते गूगल इवेंट है जिसमें चार नए फोन लॉन्च हो सकते हैं, इसके अलावा अगले हफ्ते रियलमी का भी एक नया फोन आने वाला है, हम आज आपको बताएंगे कि पिक्सल स्मार्टफोन्स और रियलमी फोन किस दिन लॉन्च होंगे और कौन-कौन से नए फीचर्स के साथ इन्हें लॉन्च किया जाएगा.

गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज को लॉन्च के बाद कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट के जरिए आप खरीद पाएंगे.

Google Pixel 11 Series लॉन्च डेट

गूगल का अगले हफ्ते Made by Google इवेंट है और इस इवेंट के दौरान कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro के अलावा Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चार नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है. स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी नई पिक्सल वॉच 5 और नए पिक्सल बड्स को भी उतार सकती है. पिछले कुछ हफ्तों में, कई लीक्स और ऑफिशियल टीज़र्स से पिक्सल 11 सीरीज़ के बारे में कुछ खास डिटेल्स सामने आई है. गूगल ने कंफर्म किया है कि मेड बाय गूगल इवेंट 12 अगस्त को होगा, इवेंट में नए फोन, वॉच और बड्स को लॉन्च किया जा सकता है.

Google Pixel 11 Series Price लीक

91 मोबाइल्स के मुताबिक, लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो पिक्सल 11 (Pixel 11 Price) की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 1.08 लाख) हो सकती है, जबकि Pixel 11 Pro सीरीज की कीमत 1199 यूरो (लगभग 1.3 लाख) से शुरू हो सकती है. Pixel 11 Pro Fold बेशक इस लाइनअप में सबसे महंगा रहेगा और इस फोन की कीमत 1999 यूरो (लगभग 2.17 लाख) से शुरू हो सकती है.

Google Pixel 11 Series स्पेसिफिकेशन (लीक)

पिक्सल 11 सीरीज में गूगल के नेक्स्ट जेनरेशन टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ नया 2nm टाइटन एम3 सिक्योरिटी चिप दी जा सकती है. डिस्प्ले की बात करें तो पिक्सल 11 में 6.3 इंच ओलेड पैनल, पिक्सल 11 प्रो सीरीज में 6.3 इंच LTPO ओलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज तक का डायनामिक रिफ्रेश रेट मिल सकता है. वहीं, पिक्सल 11 प्रो XL में 6.8 इंच डिस्प्ले हो सकती है, वहीं पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में 8 इंच की इनर डिस्प्ले दी जा सकती है.

Realme 16x 5G लॉन्च डेट इन इंडिया

इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 12 अगस्त दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिसे देखने से पता चलता है कि इस हैंडसेट में 7000 एमएएच बैटरी होगी जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगी. इसके अलावा ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, वीसी कूलिंग सिस्टम, 5 ईयर स्मूद परफॉर्मेंस, 50 मेगापिक्सल प्रो लेवल एआई कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी डी6300 प्रोसेसर, 14 जीबी डायनामिक रैम, 256 जीबी स्टोरेज, फुल चार्ज पर 2 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale 2026: 90 हजार से भी सस्ता मिल रहा S25 Ultra, धड़ाम से गिरी कीमत