रूम जल्दी ठंडा नहीं कर रहा AC; तो लगाएं ये खास पर्दा; गर्मी के साथ बिजली बिल से भी मिलेगी राहत

गर्मी के मौसम में AC तेजी से कमरे को ठंडा करे और बिजली का बिल कम आए, इसके लिए दो आसान बदलाव मदद कर सकते हैं. पहला खिडकी पर blackout पर्दे लगाना और दूसरा AC चलाते समय कमरे का दरवाजा बंद रखना. blackout पर्दे धूप और गर्मी को कमरे में आने से रोकते हैं, जबकि बंद दरवाजा ठंडी हवा को बाहर जाने से बचाता है.

blackout पर्दे धूप और गर्मी को कमरे में आने से रोकते हैं Image Credit: money9live

AC Cooling Tips: गर्मी तेजी से बढ़ रही है और कई जगह तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे में AC का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ जाता है और इसके साथ बिजली का बिल भी. लेकिन कई बार बिना AC का तापमान बदले भी कमरे को जल्दी ठंडा किया जा सकता है. इसके लिए सिर्फ दो आसान बदलाव काफी हो सकते हैं. पहला सही पर्दों का इस्तेमाल और दूसरा कमरे का दरवाजा बंद रखना. ये दोनों छोटे बदलाव AC पर दबाव कम कर सकते हैं और बिजली की खपत घटाने में मदद कर सकते हैं.

ब्लैकआउट पर्दे क्यों करते हैं ज्यादा काम

खिड़की से आने वाली धूप सिर्फ रोशनी नहीं लाती बल्कि कमरे का तापमान भी बढ़ा देती है. धूप फर्श, दीवार, फर्नीचर और कमरे की हवा को गर्म कर देती है. ऐसे में AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर खिड़की पर ब्लैकआउट पर्दे लगे हों तो वे धूप और गर्मी को काफी हद तक रोक लेते हैं. इससे कमरे में कम गर्मी आती है और AC को कम समय तक चलना पड़ता है. नतीजा यह होता है कि कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है.

कैसे मदद करते हैं पर्दे

मान लीजिए कमरे की खिड़की पर सीधी दोपहर की धूप आती है. बिना पर्दे के कमरे का तापमान लगातार बढ़ता रहेगा. भले ही AC 24 डिग्री पर चल रहा हो, उसे बार-बार चालू होकर कमरे को ठंडा करना होगा. लेकिन अगर मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगे हों तो काफी गर्मी बाहर ही रुक जाती है. कमरे का तापमान धीरे बढ़ता है और AC जल्दी सेट तापमान तक पहुंच सकता है. इससे कूलिंग बेहतर महसूस होती है.

दरवाजा बंद रखना भी उतना ही जरूरी

AC एक तय जगह को ठंडा करने के हिसाब से काम करता है. अगर कमरे का दरवाजा खुला हो तो ठंडी हवा बाहर जाती रहती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आती रहती है. इससे AC को ज्यादा देर तक चलना पड़ता है. लेकिन अगर दरवाजा बंद रहे तो ठंडी हवा कमरे में बनी रहती है. कमरा जल्दी ठंडा होता है और AC जल्दी बंद हो सकता है. इससे बिजली की बचत होती है.

बिजली का बिल कैसे हो सकता है कम

AC में सबसे ज्यादा बिजली compressor इस्तेमाल करता है. जब भी compressor चालू होता है, बिजली की खपत बढती है. अगर कमरे में गर्मी कम आएगी तो compressor कम बार चलेगा. पर्दे धूप को रोकते हैं और बंद दरवाजा ठंडी हवा को बाहर जाने से रोकता है. दोनों मिलकर AC का लोड कम कर देते हैं. इससे बिजली की खपत कम हो सकती है और महीने का बिल भी नीचे आ सकता है.

यह भी पढ़ें- Central AC vs Split AC: गर्मी में कौन सा AC रहेगा बेहतर, कीमत से लेकर कूलिंग तक समझें पूरा फर्क

किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

जो लोग दिन में AC चलाते हैं और जिनके कमरे में धूप ज्यादा आती है, उन्हें इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. ऊपरी मंजिल के कमरे, west facing windows वाले घर या गर्म इलाकों में रहने वाले लोग इस बदलाव को जल्दी महसूस कर सकते हैं. गर्मी के मौसम में यह छोटी सी आदत कमरे को ज्यादा आरामदायक बना सकती है और बिजली का खर्च भी कम कर सकती है.