रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से इतने रुपये बढ़ गई LPG की कीमत; ऐसे ग्राहकों को लगेगा झटका

LPG Price Hike: एक सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है. गैस के दाम तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये की कीमत को ध्यान में रखा जाता है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा. Image Credit: Canva/ Money9

LPG Price Hike: सितंबर महीने की पहली तारीख को ही रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों को झटका लगा है. एक सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है. जारी रेट के अनुसार, कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़े हैं और यह बढ़ोतरी पूरे देश में हुई है.

इंडियन ऑयल के मुताबिक, 1 सितंबर से राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 9.50 रुपये बढ़कर 2747.50 रुपये हो गया है.

9 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

शहर31 अगस्त 2026 की कीमत1 सितंबर 2026 की कीमतबढ़ोतरी
दिल्ली₹2,738.00₹2,747.50₹9.50
नोएडा₹2,738.00₹2,747.50₹9.50
मुंबई₹2,691.50₹2,701.00₹9.50

5 किलो वाले सिलेंडर का दाम

5 किलो और 10 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 5 किलो वाला सामान्‍य छोटू LPG गैस सिलेंडर अभी 349.50 रुपये का मिल रहा है. जबकि XTRALITE का रेट 339 रुपये पर स्थिर है. हालांकि, 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक गैस सिलेंडर का दाम 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है.

किसे लगेगा झटका?

कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी सीधे तौर पर छोटे व्यापारियों और फूड इंडस्ट्री पर असर डालेगी. खासकर होटल और ढाबा चलाने वालों की लागत बढ़ेगी. इससे खाने पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं.

महीने की पहली तारीख को होता है बदलाव

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं. गैस के दाम तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये की कीमत को ध्यान में रखा जाता है. इसी वजह से LPG सिलेंडर के दाम हर महीने बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: अब PF निकालना होगा आसान, UPI और ATM से भी निकासी की सुविधा; जानें क्या बदलेगा

Latest Stories