ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, लेकिन जारी रहेगी नाकेबंदी; ईरान का सख्त रुख, जानें गिफ्ट निफ्टी, अमेरिका मार्केट और कच्चे तेल का हाल
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान के अनुरोध पर सैन्य कार्रवाई टालते हुए युद्धविराम बढ़ाया है. वहीं ईरान ने दबाव में बातचीत से इनकार कर दिया है. इस बीच वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

USA Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयासों को एक नई दिशा मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकते हुए युद्धविराम बढ़ाने का फैसला किया है, जबकि क्षेत्र में अनिश्चितता और तनाव अभी भी बरकरार है. वहीं ईरान ने अमेरिकी दबाव में बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया है. तेहरान का कहना है कि वह धमकियों के बीच किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है.
अमेरिका का कदम
ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और सेना प्रमुख Asim Munir के अनुरोध के बाद लिया गया. उन्होंने ईरान की आंतरिक स्थिति को “गंभीर रूप से विभाजित” बताते हुए सैन्य कार्रवाई को टालने की बात कही. साथ ही, अमेरिका ने अपनी सैन्य तैयारियां जारी रखते हुए ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी रखने का संकेत दिया है.
ईरान का सख्त रुख
NDTV की रिपोर्ट के अुसार, ईरान ने अमेरिकी दबाव में बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया है. तेहरान का कहना है कि वह धमकियों के बीच किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है. इस्लामाबाद में संभावित वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दे अब भी दोनों पक्षों के बीच प्रमुख विवाद बने हुए हैं.
क्या है Gift Nifty का हाल?
22 अप्रैल की सुबह 6:55 बजे तक Gift Nifty में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. 62.50 अंकों की तेजी के साथ गिफ्ट निफ्टी 24,420.50 अंक पर कारोबार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: डेडलाइन से पहले ट्रंप की चेतावनी, कहा- आगे नहीं बढ़ेगा सीजफायर; बुधवार तक समझौता नहीं तो ईरान पर फिर होंगे हमले
अमेरिकी बाजार का हाल? (22 अप्रैल, 01:34 AM)
| सूचकांक | स्तर | बदलाव |
|---|---|---|
| डाउ (Dow) | 49,170.37 | -293.20 (-0.59%) |
| डाउ फ्यूचर्स (Dow Futures) | 49,376.40 | +226.80 (+0.46%) |
| एस एंड पी (S&P) | 7,149.00 | +37.00 (+0.52%) |
तेल बाजार का हाल
| कच्चा तेल | कीमत | बदलाव | प्रतिशत बदलाव |
|---|---|---|---|
| क्रूड ऑयल (Crude Oil) | $89.313/बैरल | ▼ 0.357 | -0.40% |
| ब्रेंट (Brent) | $98.086/बैरल | ▼ 0.394 | -0.40% |
यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव बढ़ा, ईरान ने सीजफायर डेडलाइन से पहले सख्ती बढ़ाई, ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर संकट