Brezza फेसलिफ्ट की पहली झलक, अब पहले से ज्यादा होगी स्मार्ट; मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव
ब्रेजा को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है. बढ़ती Competition और नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों के बीच ब्रेजा को और बेहतर बनाने की तैयारी हो रही है. हाल ही में इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके नए फीचर्स और बदलावों के संकेत मिले हैं. नई ब्रेजा के लुक में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Maruti Suzuki Brezza: भारत में SUV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में Maruti Suzuki की पकड़ हमेशा मजबूत रही है. कंपनी हर साल लाखों गाड़ियां बेचती है और उसकी सबसे भरोसेमंद SUVs में से एक है Maruti Suzuki Brezza. अब खबर है कि ब्रेजा को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है.
बढ़ती Competition और नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों के बीच ब्रेजा को और बेहतर बनाने की तैयारी हो रही है. हाल ही में इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके नए फीचर्स और बदलावों के संकेत मिले हैं. माना जा रहा है कि यह फेसलिफ्ट मॉडल न सिर्फ लुक में नया होगा.
लुक में होंगे बदलाव
नई ब्रेजा के लुक में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, थोड़ा बदला हुआ बंपर और क्रोम डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं. कुल मिलाकर गाड़ी का बेसिक डिजाइन वही रहेगा, लेकिन इसे ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया जाएगा.
नए फीचर्स की एंट्री
Motor octane की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई ब्रेजा में कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट्स और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. इसके साथ ही बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है. सेफ्टी के लिए इसमें ADAS लेवल 2 जैसे एडवांस फीचर्स भी आ सकते हैं, जिससे ड्राइविंग और सेफ हो जाएगी.
इंजन और परफॉर्मेंस
- इंजन के मामले में ब्रेजा पहले से ही काफी पसंद की जाती है.
- इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा माइलेज और परफॉर्मेंस देता है.
- यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आता है. इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
- नई अपडेट में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है.
- इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आने की भी संभावना है.
कीमत और लॉन्च
फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टेस्टिंग को देखते हुए यह SUV जल्द लॉन्च हो सकती है. अभी ब्रेजा की कीमत लगभग 9.68 लाख से 15.42 लाख रुपये तक है. नए मॉडल की कीमत में 20 हजार से 60 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है. नई ब्रेजा का मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी गाड़ियों से रहेगा. अपडेट के बाद यह मुकाबला और भी कड़ा हो सकता है.