Maruti Suzuki Brezza से Toyota Taisor तक, 10 लाख से सस्ती हैं ये 5 CNG गाड़ियां

Cars under 10 Lakh: अगर आप भी ऐसी गाड़ी खरीदना चाहते हैं जिसके साथ कम रनिंग कॉस्ट का फायदा मिले तो हम आज आपको 10 लाख से सस्ती 5 सीएनजी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं. इस लिस्ट में मारुति सुजुकी, हुंडई और टोयोटा कंपनी की सीएनजी गाड़ियां शामिल हैं.

सीएनजी कार Image Credit: मारुति/हुंडई/टोयोटा

फ्यूल की बढ़ती कीमतें आपको भी परेशान कर रही हैं जिस वजह से CNG Car लेने का सोच रहे हैं तो हम आज आप लोगों को 10 लाख रुपए से कम कीमत में मिलने वाली पांच गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. पेट्रोल की तुलना आपको सीएनजी के साथ ज्यादा माइलेज का फायदा मिलेगा, लोग बढ़ते फ्यूल प्राइस की वजह से अब ऐसी गाड़ियां ढूंढ रहे हैं जिनसे उनका रनिंग कॉस्ट कम से कम रहे.

Maruti Brezza CNG Price in India

कारदेखो के मुताबिक, इस गाड़ी का सीएनजी मॉडल आपको 9.35 लाख (एक्स शोरूम)से 10 लाख (एक्स शोरूम) तक मिल जाएगा. इस सब 4m कॉम्पैक्ट SUV में स्मूद इंजन, प्रैक्टिकल केबिन और बहुत सारे फीचर्स हैं जो इसे एक बहुत अच्छी फैमिली SUV बनाते हैं.

हाल ही में, इसे फेसलिफ्ट मिला है, जिसमें रीडिजाइन किया गया डिजाइन, अपडेटेड इंफोटेनमेंट और सबसे खास अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे अपडेट मिले हैं. इस एसयूवी में CNG के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, ये गाड़ी आपको 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी.

Hyundai Grand i10 Nios CNG Price in India

हुंडई की इस पॉपुलर गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट 7.27 लाख (एक्स शोरूम) से 7.77 लाख (एक्स शोरूम) तक आपको मिलेगा. इस गाड़ी में फ्यूल एफिशिएंट इंजन और स्मूद शिफ्टिंग गियरबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. डुअल-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ इस गाड़ी में एक बड़े सिलेंडर के बजाय एक जैसे टोटल कैपेसिटी वाले दो हिस्सों में स्मार्ट तरीके से बांटे हुए सिलेंडर है जिससे बूट स्पेस मिलता है.

Toyota Taisor CNG Price in India

टोयोटा की इस गाड़ी का सीएनजी मॉडल 8.45 लाख (एक्स शोरूम) का मिल जाएगा. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल CNG इंजन है, ये गाड़ी आपको 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी.

Maruti Fronx CNG Price in India

मारुति सुजुकी की इस पॉपुलर गाड़ी का सीएनजी मॉडल आपको 7.89 लाख से 8.74 लाख तक में मिल जाएगा. इस कार में बहुत सारे फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 1.2 लीटर पेट्रोल CNG इंजन मिलेगा. ये कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आपको मिलेगी. सीएनजी आपको सिग्मा और डेल्टा वेरिएंट में मिलेगी.

Hyundai Aura CNG Price in India

हुंडई ऑरा एक कॉम्पैक्ट सेडान है, इसमें डुअल टोन इंटीरियर, एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें पीछे की सीट्स बड़ी हैं, यह अपने भरोसेमंद इंजन और CNG पावरट्रेन ऑप्शन की वजह से टैक्सी सर्विस के बीच पॉपुलर है.

ये भी पढ़ें- 10 लाख से सस्ती EV लॉन्च करेगी VinFast! जल्द आ सकती हैं दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां