10000mAh बैटरी के साथ आएगा ये फोन, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 दमदार स्मार्टफोन्स
Upcoming Mobiles in India: अगले हफ्ते रेडमी, ओप्पो और लावा कंपनी के नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. हम आज आपको बताएंगे कि Oppo K14 Lite, Redmi Note 17 Pro Series और Lava Bold N4 Pro 5G को किस दिन उतारा जाएगा और ये फोन कौन-कौन सी खूबियों से लैस होंगे.
Highlights
- चार नए फोन करेंगे अगले हफ्ते एंट्री.
- आ रहे ओप्पो, रेडमी और लावा के नए फोन.
- तीनों फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी.
Upcoming Smartphones in September: नया फोन खरीदने का मूड है तो अगले हफ्ते आपके लिए चार नए स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. Oppo, Redmi और Lava, ये तीनों ही कंपनियां अगले हफ्ते नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारेंगी. हम आज आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा फोन लॉन्च होगा और फोन में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे.
Oppo K14 Lite लॉन्च डेट और फीचर्स
ओप्पो का ये फोन अगले हफ्ते 16 सितंबर दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ये फोन 7000 एमएएच बैटरी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी64 रेटिंग, 4 जीबी रैम, 8 जीबी तक वर्चुअल रैम, कलरओएस 16, स्मार्ट टच सपोर्ट और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर कैमरा मिलेगा.
Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च डेट और फीचर्स
लावा का ये फोन अगले हफ्ते 18 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इस अपकमिंग फोन को लॉन्च के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. ये फोन 6000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, फिलहाल इस फोन के अभी बाकी फीचर्स से पर्दा उठना बाकी है.
Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च डेट और फीचर्स
इस सीरीज में 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स को उतारा जा सकता है, इस सीरीज को अगले हफ्ते 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. 10000 एमएएच बैटरी से पैक्ड इस फोन की बैटरी को लेकर माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि शाओमी के इंटरनल लैब टेस्ट में पाया गया है कि लाइट यूसेज पर फोन की बैटरी 4 दिन से ज्यादा समय तक साथ देती है. फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 4 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 5 चिपसेट मिलेगा.
ये भी पढ़ें- AI के साथ शेयर कर रहे पर्सनल फोटो? 80s के फोटो ट्रेंड के चक्कर में प्राइवेसी से न करें ‘खिलवाड़’
Latest Stories
iPhone 17 हुआ महंगा, लेकिन इस साइट पर पुरानी कीमत में मिल रहा फोन! साथ में 4000 रुपए का कैशबैक भी
सोशल मीडिया ने बदला कविता का अंदाज, Reels से ऐसे युवाओं तक पहुंच रही शायरी और कविताएं
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग आज से होगी शुरू, भारत में इतनी है कीमत
