Redmi 17 5G की इंडिया लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, 7900mAh बैटरी फूंकेगी फोन में जान

Upcoming Smartphone in September: इस हफ्ते Redmi 17 5G को लॉन्च किया जाएगा, इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट ने फोन में मिलने वाले फीचर्स को कंफर्म कर दिया है.

रेडमी मोबाइल Image Credit: अमेजन

Highlights

  • 3 सितंबर को आ रहा Redmi का नया फोन.
  • मिलेगी 7900mAh की बड़ी बैटरी.
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से होगा पैक्ड.

Redmi 17 5G Launch Date in India: अगस्त में रेडमी का ये 5जी फोन कुछ चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया गया है और अब शाओमी के इस सब ब्रैंड ने इस बात की घोषणा कर दी है कि ये फोन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है जिससे फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ खास फीचर्स का पता चला है. इस बात का खुलासा का खुलासा भी हो गया है कि इस फोन के भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना बड़ी बैटरी दी जाएगी. ये रेडमी फोन 3 सितंबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा.

Redmi 17 5G Specifications

इस रेडमी मोबाइल फोन को 7900 एमएएच बैटरी के साथ उतारा जाएगा जबकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में 7500 एमएएच बैटरी दी गई है. ये फोन Eternal Orange, Endless Blue और Absolute Black तीन रंगों में उतारा जाएगा. ये फोन 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 45 वॉट का चार्जर रिटेल बॉक्स में आएगा. इसके अलावा 22.5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी है.

इस रेडमी मोबाइल फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 5 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. रियर में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दौरान आपकी मदद करेगा. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस रेडमी फोन में 6.9 इंच स्क्रीन साइज वाली स्क्रीन मिलेगी. अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट से ये पता चलता है कि फोन के बारे में बाकी डिटेल्स से 2 सितंबर को पर्दा उठाया जाएगा.

Redmi 17 5G Price

याद दिला दें कि ग्लोबल मार्केट में उतारे गए इस 5जी फोन की शुरुआती कीमत MYR 769 (लगभग 18 हजार रुपए) है, इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. बैटरी को छोड़कर फीचर्स के मामले में रेडमी 17 5जी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए मॉडल जैसा ही होगा.

ये भी पढ़ें- Steve Jobs को पसंद थी छोटी स्क्रीन, लेकिन Tim Cook ने शुरू किया था बड़ी स्क्रीन वाले iPhone का दौर