6000mAh बैटरी वाले Lava Virat V1 Pro 5G की सेल आज से, ऐसे पाएं 2700 रुपए तक की छूट
Smartphone under 15000: आज यानी 31 अगस्त से Lava Virat V1 Pro 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है. इस फोन के साथ बैंक ऑफर्स भी हैं जिससे आप 2700 रुपए तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.
Highlights
- बजट सेगमेंट में मिलेगा ये लावा फोन.
- फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री.
- बैंक ऑफर्स के जरिए मिलेगी छूट.
Lava ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था. बजट सेगमेंट में उतारे गए इस नए 5जी मोबाइल की सेल आज यानी 31 अगस्त से Flipkart पर शुरू होने वाली है. दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने से पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस फोन की कीमत कितनी है, इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और इस हैंडसेट के साथ कौन से ऑफर्स मिलेंगे जिससे आप 2700 रुपए के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं?
Lava Virat V1 Pro 5G Price in India
इस लावा स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जिसमें 6 जीबी रैम मिलेगी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 15999 रुपए खर्च करने होंगे. अगर आपके पास एसबीआई, एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2000 रुपए की छूट मिलेगी. वहीं, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आप 2700 रुपए की छूट का फायदा उठा सकते हैं.

इस रेंज में लावा कंपनी के इस 5जी फोन की टक्कर realme P4 Lite, MOTOROLA g06 power, HMD VIBE2 5G और REDMI A7 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी. ये फोन आपको Spiti Frost और Sikkim Midnight दो रंगों में मिलेगा.
Lava Virat V1 Pro 5G Specifications
डुअल सिम के साथ उतारा गया ये फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है. इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस बजट फोन में ऑक्टा कोर यूनिसॉक टी8200 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
फोन के पिछले हिस्से में दो कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी एआई सेंसर और साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और टाइप सी पोर्ट मिलता है. इसके अलावा 6000 एमएएच बैटरी फोन में दी गई है.
ये भी पढ़ें- ये है 512GB स्टोरेज वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है 37999 रुपए
