ये है 512GB स्टोरेज वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है 37999 रुपए

Smartphone under 40000: हम आज आपके लिए 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला सबसे सस्ता मोबाइल ढूंढकर लाए हैं, ये फोन आपको फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा. एक्स्ट्रा छूट के लिए बैंक कार्ड डिस्काउंट भी है, चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.

मोटोरोला मोबाइल Image Credit: मोटोरोला

Highlights

  • Motorola Edge 70 Fusion पर छूट.
  • 7000mAh बैटरी से है लैस.
  • कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है ये मोटोरोला फोन.

512GB स्टोरेज वाला नया फोन खरीदना है लेकिन आपका बजट 40 हजार रुपए तक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आपके लिए 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन ढूंढकर लाए हैं, इस फोन का नाम Motorola Edge 70 Fusion है, ये फोन आपको कंपनी की साइट के अलावा Flipkart पर मिल जाएगा. फोन के साथ बैंक ऑफर्स भी हैं जिनकी मदद से आप एडिशनल डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

Motorola Edge 70 Fusion Price in India

इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 42 फीसदी डिस्काउंट के बाद 37 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है. अगर आप फोन खरीदते वक्त फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 1900 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी.

इस प्राइस रेंज में ये फोन realme P4 Power 5G, vivo T4 Pro 5G और Nothing Phone (3a) Pro जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

Motorola Edge 70 Fusion Specifications

फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच 1.5K क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, ये फोन 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है. ये फोन एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट करता है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटोरोला ब्रैंड के इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा फोन को कूल रखने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है. रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-710 सेंसर, साथ में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और डैप्थ सपोर्ट मिलेगा. 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है. 68 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें- 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 Pro! भारत में इतनी हो सकती है कीमत