Realme P4s 5G से Boltt Ace तक, अगले हफ्ते से शुरू होगी इन 5 नए स्मार्टफोन्स की सेल
31 अगस्त यानी कल से 6 सितंबर तक, अगले हफ्ते Boltt Ace, Realme P4s 5G, Boltt Evo के अलावा Lava Virat V1 Pro 5G और Tecno Spark Go 3 Pro की सेल शुरू होने वाली है. किस मॉडल की सेल किस दिन से होगी, इन स्मार्टफोन्स की कीमत कितनी है और इनमें कौन-कौन से फीचर्स हैं? चलिए जानते हैं.
Highlights
- अगले हफ्ते से 5 नए फोन की सेल.
- Realme, Boltt और Tecno फोन की सेल.
- फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री.
नया फोन खरीदना तो अगले हफ्ते से पांच नए स्मार्टफोन्स की सेल शुरू होने वाली है. Realme P4s 5G, Boltt Ace, Lava Virat V1 Pro 5G के अलावा Boltt Evo और Tecno Spark Go 3 Pro की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, चलिए जानते हैं कि किस मॉडल की सेल किस दिन से शुरू होगी. साथ ही हम आपको सभी स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्स की भी जानकारी देंगे.
Realme P4s 5G Price, सेल डेट और फीचर्स
इस रियलमी फोन की सेल अगले हफ्ते 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. फोन के 8/128 जीबी, 8 जीबी/256 जीबी/12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 34999 रुपए, 37999 रुपए और 41999 रुपए है. फोन में 8000 एमएएच बैटरी, 80 वॉट चार्जिंग सपोर्ट, 1.5K रिजॉल्यूशन, 6.7 इंच सैमसंग एम14 एमोलेड डिस्प्ले, 3000 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और एचडीआर10 प्लस सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है.
Boltt Evo Price, सेल डेट और फीचर्स
इस फोन की बिक्री 1 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. बोल्ट ब्रैंड के इस फोन के 4/64 जीबी, 6/128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 10999 रुपए और 11999 रुपए है. फोन में यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा कोर चिपसेट, 6.79 इंच एचडी प्लस स्क्रीन, 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, ये फोन 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल रियर सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 6000 एमएएच बैटरी मिलेगी.
Boltt Ace Price, सेल डेट और फीचर्स
बोल्ट ब्रैंड के इस 5जी स्मार्टफोन की भी सेल 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है. इस फोन के तीन वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 4/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13999 रुपए, 6/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14999 रुपए, 8/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए है.
फोन में 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 6.79 इंच एचडी प्लस एलसीडी टचस्क्रीन, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक सेकंडरी कैमरा, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर, 6000 एमएएच बैटरी और 18 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
Lava Virat V1 Pro 5G Price, सेल डेट और फीचर्स
लावा ब्रैंड के इस लेटेस्ट फोन की सेल 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, ये फोन सिंगल वेरिएंट में उतारा गया है जिसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इस वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए तय की गई है. फोन में 6.75 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, यूनिसॉक टी8200 ऑक्टा कोर चिपसेट, 50 मेगापिक्सल एआई सेंसर, एक सेकंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. 6000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है.
Tecno Spark Go 3 Pro Price, सेल डेट और फीचर्स
इस टेक्नो स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स हैं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए है. 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए है. फोन की सेल 4 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इस फोन में 6.78 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी81 4जी प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5200 एमएएच बैटरी दी गई है जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें- Boltt के बाद अब आने वाला है Mivi का पहला 5G फोन, भारत में होगी इतनी कीमत!
Latest Stories
Boltt के बाद अब आने वाला है Mivi का पहला 5G फोन, भारत में होगी इतनी कीमत!
Amazon या Flipkart, कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Nothing Phone 3?
Redmi 17 5G से Poco X8 Power तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे दमदार फीचर्स वाले ये 5 नए फोन
