TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

1399 रुपए में 40 घंटे का बैकअप! लॉन्च हुए Noise Buds R1 Gaana Edition, फ्री मिलेगा ₹799 का सब्सक्रिप्शन

Noise Earbuds: ग्राहकों के लिए नए Noise Buds R1 Gaana Edition ईयरबड्स लॉन्च कर दिए गए हैं. 1500 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हुए ये ईयरबड्स बढ़िया बैकअप देते हैं, सबसे खास बात तो यह है कि इन लेटेस्ट ईयरबड्स के साथ आपको 1 साल के लिए गाना का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

नॉयस ईयरबड्स Image Credit: Gaana

Highlights

  • नॉइज बड्स आर1 गाना एडिशन लॉन्च.
  • फ्री मिलेगा 799 रुपए का सब्सक्रिप्शन.
  • 40 घंटे तक का मिलेगा बैटरी बैकअप.

Noise ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana के साथ पार्टनरशिप में Buds R1 Gaana Edition को लॉन्च किया है. इन ईयरबड्स को खरीदने पर आपको Gaana Plus का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा और इस सब्सक्रिप्शन की सबसे खास बात यह होगी कि आप एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग और अपने फेवरेट म्यूजिक को ऑफलाइन डाउनलोड कर पाएंगे. बड्स की खासियतों की बात करें तो ये ईयरबड्स ENC (एनवायरमेंटल नॉयस कैंसिलेशन) के साथ क्वाड माइक्रोफोन्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.

Noise Buds R1 Gaana Edition Price

इन ईयरबड्स की कीमत 1399 रुपए तय की गई है, इन बड्स को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर Gaana की वेबसाइट और ऐप से खरीद सकते हैं. खरीदारों को ईयरबड्स के साथ 799 रुपए की कीमत वाला एक साल का फ़्री Gaana Plus सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इन ईयरबड्स को माचा ग्रीन, मैट ब्लैक, स्नो व्हाइट और स्पेशल ब्लू कलर रंग में खरीद पाएंगे. इस रेंज में ये ईयरबड्स OPPO Enco Buds3 Pro, POCO Buds X1 और realme Buds T200x जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देंगे.

Noise Buds R1 Gaana Edition Features

ये ईयरबड्स ऑडियो के लिए 11mm डायनामिक ड्राइवर्स और क्लियर कॉल्स के लिए एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) वाले क्वाड माइक्रोफोन्स से लैस हैं. बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है. इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी की मदद से केवल 10 मिनट चार्ज पर 120 मिनट तक का प्लेबैक मिलता है.

Gaana Plus का क्या है फायदा?

बिना Ads के आप म्यूजिक सुन पाएंगे, फेवरेट म्यूजिक को डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट भी सुन पाएंगे. इसके अलावा एचडी ऑडियो स्ट्रीमिंग कर पाएंगे. नॉइज अपने पोर्टफोलियो में और भी प्रोडक्ट्स के लिए इस टाई-अप को बढ़ाने का प्लान बना रहा है, दोनों कंपनियों का टारगेट 2026 के आखिर तक इस पार्टनरशिप के जरिए 2.5 मिलियन कस्टमर्स तक पहुंचना है.

ये भी पढ़ें- 123 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, ये है Reliance Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान