TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अमेजन ने 250 लोगों को नौकरी से निकाला, सुबह-सुबह ईमेल भेजकर दी जॉब खत्म करने की जानकारी; बताया मुश्किल फैसला

Amazon layoffs: इससे पहले, इसी महीने अमेजन ने अपने मुख्य रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया था. छंटनी के मामलों में सुबह-सुबह ईमेल भेजना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले मेटा और ओरेकल जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह ईमेल के जरिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी थी.

अमेजन में छंटनी.

Highlights

  • इस छंटनी का असर मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर पड़ा है.
  • पिछले साल अक्टूबर में भी 14,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था.
  • अकेले इस साल 1,35,000 से अधिक टेक नौकरियां खत्म हो चुकी हैं.

Amazon Layoffs: अमेजन ने एक झटके में सैकड़ों कर्मचारियों को एक झटके में निकाल बाहर किया है. कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की खबर सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए मिली. यह छंटनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े पदों में की गई है. बुधवार को अमेजन ने कुल 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है.

यह कटौती कंपनी के ‘डिवाइस यूनिट’ में की गई है, जो किंडल ई-रीडर और इको स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इस छंटनी का असर मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर पड़ा है.

ईमेल और टेक्स्ट मैसेज से दी गई सूचना

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने प्रभावित कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी. रिपोर्ट में अमेजन की वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन के एक ईमेल का जिक्र है. रॉबिन्सन ने बताया कि कंपनी ने अपने ‘स्ट्रक्चर की गहन समीक्षा’ की है, जिसके चलते कुछ पदों को खत्म करने का फैसला लिया गया.

छंटनी के मामलों में सुबह-सुबह ईमेल भेजना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले मेटा और ओरेकल जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह ईमेल के जरिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी थी.

अमेजन ने एक बयान में इस छंटनी की पुष्टि की है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है.’ हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने पदों पर असर पड़ा है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.

अमेजन कर्मचारियों को क्यों निकाल रही है?

प्रवक्ता के अनुसार, इस छंटनी से अमेजन को अधिक एफिशिएंसी से काम करने और अपने प्रोडक्ट रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी. इस फैसले से एक दिन पहले, अमेजन ने अपनी इंजीनियरिंग लीडरशिप का सितंबर का एक मेमो जारी किया था, जिसमें AI के दौर में डेवलपर्स की भूमिका पर चर्चा की गई थी.

मेमो में कहा गया, ‘हम सभी को इस बदलाव को अपनाना होगा और सीखने के लिए समय निकालना होगा, वरना हम पीछे छूट सकते हैं.’ इसमें यह भी कहा गया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के काम में AI सबसे अहम भूमिका निभाएगा.

पांच नए डिवाइस

यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब अमेजन ने एलेक्सा (Alexa) पर चलने वाले पांच नए डिवाइस पेश किए हैं. इनमें नए डिजाइन वाला ‘इको शो 16’ स्मार्ट डिस्प्ले, ‘एलेक्सा फोटो फ्रेम’ और बेडसाइड क्लॉक ‘इको टाइम’ शामिल हैं. इन डिवाइस को कंपनी की डिवाइस यूनिट ने ही तैयार किया है.

लगातार वर्कफोर्स कम कर रही अमेजन

इससे पहले, इसी महीने अमेजन ने अपने मुख्य रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया था. जनवरी में कंपनी ने 16,000 पदों में कटौती की घोषणा की थी, जबकि पिछले साल अक्टूबर में भी 14,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था.

वहीं दूसरी ओर, कंपनी AI के क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश कर रही है. माना जा रहा है कि अमेजन अकेले इस साल AI में 220 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है. लेकिन अमेजन अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो नौकरियां कम कर रही है.

खत्म हो रहे हैं टेक जॉब्स

Layoffs.fyi के अनुसार, अकेले इस साल 1,35,000 से अधिक टेक नौकरियां खत्म हो चुकी हैं. हाल ही में, ड्रॉपबॉक्स ने घोषणा की कि वह अपने वर्कफोर्स का 9 फीसदी हिस्सा कम कर रही है. दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 60,000 कर्मचारियों को – जो कि उसके कुल वर्कफोर्स का एक-चौथाई हिस्सा है – स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया है.

यह भी पढ़ें: Jio की ग्लोबल छलांग, लिस्टिंग के बाद दुनिया की टॉप-5 टेलीकॉम कंपनियों में शामिल, Deutsche Telekom को पछाड़ा