Hyundai Bayon vs Kia Seltos: कीमत, इंजन, फीचर्स से बूट स्पेस तक, कौन सी SUV बेस्ट? पढ़ें कंपैरिजन

SUV under 20 Lakh: कुछ समय पहले Hyundai Bayon को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है, इस एसयूवी की टक्कर Kia Seltos से होगी. आज हम दोनों ही गाड़ियों के बीच तुलना कर आपको बताएंगे कि किस गाड़ी में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं और दोनों में क्या अंतर है?

एसयूवी Image Credit: हुंडई/किआ

Hyundai Bayon Vs Kia Seltos: हुंडई ने कुछ समय पहले नई एसयूवी बेयॉन को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है. इस एसयूवी को कंपनी ने वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे प्लेस किया है, क्रेटा से नीचे होने के साथ-साथ यह सेल्टोस से भी नीचे है लेकिन इनकी कीमत, फीचर्स और मैकेनिकल्स में ओवरलैप है. एक ओर जहां Seltos ज्यादा महंगी और ज्यादा फीचर्स वाली एसयूवी है तो वहीं बेयॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में थोड़ी फ्रेशनेस लाती है.

Hyundai Bayon Price vs Kia Seltos Price

हुंडई बेयॉन की कीमत 10 लाख से 18.15 लाख तक है, तो वहीं दूसरी ओर किआ सेल्टोस की कीमत 11.25 लाख से 21.82 लाख रुपए तक है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस हैं. बेयॉन का बेस वेरिएंट 1.25 लाख तो वहीं टॉप वेरिएंट 3.67 लाख सस्ती है.

लंबाई-चौड़ाई और ऊंचाई

  • हुंडई बेयॉन की लंबाई 4245mm तो वहीं सेल्टोस की लंबाई 4460mm है. इसका मतलब सेल्टोस 215mm ज्यादा लंबी है.
  • हुंडई बेयॉन की चौड़ाई 1810mm, वहीं सेल्टोस की चौड़ाई 1830mm है. सेल्टोस 20mm ज्यादा चौड़ी है.
  • बेयॉन की ऊंचाई 1605mm, वहीं सेल्टोस की ऊंचाई 1630mm है. सेल्टोस की ऊंचाई 25mm ज्यादा है.
  • हुंडई का बूट स्पेस 505 लीटर, वहीं सेल्टोस का बूट स्पेस 447 लीटर का है. बूट स्पेस के मामले में बेयॉन आगे है, इसका मतलब आप ज्यादा सामान रख सकते हैं.

बेयॉन आपको 6 रंग में मिलेगी, जिनमें से दो ब्लैक रूफ के साथ और दो मैट फिनिश के साथ उपलब्ध हैं. वहीं, सेल्टोस ज्यादा ऑप्शन में आती है और अगर आप वैरायटी या कुछ खास ढूंढ रहे हैं तो यह सबसे अलग है.

Hyundai Bayon बनाम Kia Seltos की इंजन डिटेल्स

कारदेखो के मुताबिक, बेयॉन और सेल्टोस में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन सेल्टोस में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन भी मिलता है जो बेयॉन में नहीं है. ट्रांसमिशन की बात करें तो दोनों ही गाड़ियों के नेचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट आपको 6 स्पीड मैनुअल और IVT ऑप्शन में मिलेंगे. वहीं, टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 7 स्पीड DCT ऑप्शन में मिलेगा. 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन में मिलेगी.

दोनों ही मॉडल्स का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115PS पावर और 144Nm टॉर्क जेनरेट करता है. टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 160PS पावर और 253Nm टॉर्क जेनरेट करता है और डीजल वेरिएंट 116PS पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है. जनवरी 2027 में हुंडई इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च करेगी.

फीचर्स

दोनों ही गाड़ियों में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 8 स्पीकर बोस सिस्टम, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और 6 एयरबैग जैसी खास फीचर्स मिलते हैं. दोनों एसयूवी में 12.3 इंच टचस्क्रीन है, जबकि सेल्टोस में 10 वे ड्राइवर सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर विंडो सनशेड मिलते हैं. बेयोन में बिल्ट-इन डैशकैम है जो सेल्टोस में नहीं है.

ये भी पढ़ें- Auto Sales: अक्टूबर में 23.8% गिरी सेल्स, पेट्रोल गाड़ियों पर भारी पड़ी CNG और इलेक्ट्रिक कारें