कार बाजार की असली परीक्षा नवंबर के बाद! फेस्टिव सीजन की तेजी पर लगेगा ब्रेक?
भारत के कार बाजार में अक्टूबर 2026 के दौरान फेस्टिव सीजन की शानदार रौनक देखने को मिली. दिवाली और धनतेरस पर गाड़ियों की जमकर खरीदारी हुई, जिससे मारुति सुजुकी, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई. टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहनों की मांग भी मजबूत रही. GST दरों में कटौती ने भी गाड़ियों की खरीदारी को बढ़ावा दिया. लेकिन अब सवाल है कि क्या यह तेजी आगे भी बरकरार रहेगी? फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद नवंबर और दिसंबर में कारों की मांग कैसी रहेगी? बढ़ती इनपुट लागत और ग्राहकों की मांग में संभावित सुस्ती कंपनियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती बन सकती है?