Motor Insurance: IRDAI के नए प्लान से कार खरीदने वालों को मिलेगी राहत, सस्ता हो सकता है बीमा

कार खरीदने वालों के लिए मोटर इंश्योरेंस को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है. बीमा नियामक IRDAI इंश्योरेंस सेक्टर में ऐसे सुधारों पर विचार कर रहा है, जिनसे ग्राहकों को बीमा पॉलिसी चुनने की ज्यादा आजादी मिल सकती है. नए प्रस्तावों के तहत कार खरीदने वालों को डीलर के पसंदीदा बीमा विकल्प पर निर्भर रहने की मजबूरी कम हो सकती है. इसके अलावा, बीमा कंपनियों के कमीशन और वितरण लागत को नियंत्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है.

Short Videos