रईस बनाने वाली SIP कैसे करें? जानें ₹6 करोड़ बनाने का फॉर्मूला

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय ज्यादा स्कीम्स चुनना हमेशा बेहतर नहीं होता. कई बार अलग-अलग फंड्स में निवेश करने के बावजूद पोर्टफोलियो में एक ही तरह के शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ जाती है. मनी9 के एक कार्यक्रम में म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ अंकुश ने लखनऊ के निवेशक विकास के पोर्टफोलियो का विश्लेषण करते हुए यह बात कही. विकास अपनी दो बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए पिछले करीब 6 साल से निवेश कर रहे हैं. उनकी हर महीने 20,000 रुपये की SIP चल रही है और पोर्टफोलियो की मौजूदा वैल्यू करीब 15 लाख रुपये है. उनका लक्ष्य अगले 15 साल में 3 करोड़ रुपये जुटाना है. विशेषज्ञ के मुताबिक, 10 फीसदी सालाना SIP बढ़ाने और 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के आधार पर वह करीब 2.5 से 2.75 करोड़ रुपये तक जुटा सकते हैं. हालांकि, उनके पोर्टफोलियो में करीब 65 फीसदी निवेश स्मॉल कैप फंड्स में है. चार स्मॉल कैप फंड रख

Short Videos