Reliance Group का पेनी स्टॉक! निवेश का है मौका या धोखा, ₹10 से कम है भाव

रिलायंस ग्रुप से जुड़ी केबल और ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली कंपनी Hathway Cable & Datacom का शेयर इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में है. करीब 10 रुपये से कम कीमत पर कारोबार कर रहे इस शेयर का भाव शुक्रवार को 9.18 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,620 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी बुक वैल्यू 25.40 रुपये प्रति शेयर है. इस लिहाज से शेयर अपनी बुक वैल्यू के मुकाबले भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है. कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो ग्रुप की हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी कर्ज मुक्त है और इसका डेट-टू-इक्विटी रेश्यो शून्य है. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में करीब 7.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि, पिछले पांच साल में कंपनी का रेवेन्यू केवल करीब 20 फीसदी बढ़ा है. वहीं, कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) भी 2 फीसदी से कम है.

Short Videos