3 गुना होगा शेयर! SBI, BoB, PNB, ICICI, Kotak, HDFC, ShriramFin, Trent, ITI, Indian Hotels में क्या करें?

शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट को एक्सपर्ट मुनाफावसूली के तौर पर देख रहे हैं. उनका मानना है कि बैंक निफ्टी में पिछले कुछ समय में तेज तेजी आई थी, ऐसे में अब निवेशकों का मुनाफा निकालना स्वाभाविक है. हालांकि, इसे बाजार में बड़ी गिरावट या तेजी का ट्रेंड खत्म होने के संकेत के तौर पर नहीं देखना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, बैंकिंग शेयरों में यह करेक्शन नए निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बन सकता है. खासतौर पर सरकारी बैंकों में SBI, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और PNB पर नजर रखने की सलाह दी गई है. वहीं, निजी बैंकों में ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को बेहतर विकल्प बताया गया है. हालांकि, एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए.

Short Videos