Maruti Victoris और Kia Seltos पर भारी पड़ी ये SUV, Hyundai ने मारी बाजी

SUV Sales: अक्टूबर 2026 में किस कंपनी की एसयूवी सेल्स सबसे ज्यादा रही, हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे. टॉप 5 में Maruti Suzuki, Hyundai, Toyota और Kia कंपनी की एसयूवी ने जगह बनाई है.

हुंडई एसयूवी Image Credit: हुंडई

SUV October Sales: नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इस बात को भी जान लीजिए कि कौन-कौन सी गाड़ियों की मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है. हम आज आपको टॉप 5 एसयूवी के बारे में बताएंगे जिनकी अक्टूबर में सेल्स सबसे ज्यादा रही है. टॉप 5 में Hyundai, Maruti Suzuki, Kia और Toyota ने जगह बनाई है, इन कंपनियों के कौन से मॉडल सबसे ज्यादा बिके हैं, आइए जानते हैं.

टॉप 5 में इन SUV ने बनाई जगह

  • पहले पायदान पर Hyundai Creta: हुंडई की इस पॉपुलर एसयूवी की पिछले महीने यानी अक्टूबर 2026 में 17955 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 18381 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसका मतलब ये हुआ कि साल दर साल इस गाड़ी की सेल्स में 2.3 फीसदी की गिरावट आई है.
  • दूसरे पायदान पर Maruti Suzuki Victoris: Gaadiwaadi के अनुसार, मारुति की इस एसयूवी की अक्टूबर 2026 यानी पिछले महीने 16792 यूनिट्स बिकी हैं. याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में 13496 यूनिट्स बिकी थी, इसका मतलब इस एसयूवी की सेल्स 24.4 फीसदी बढ़ी है.
  • तीसरे पायदान पर Kia Seltos: किआ की इस एसयूवी की बिक्री में 88.3 फीसदी का इजाफा हुआ है, पिछले महीने 13423 यूनिट्स बिकी है जबकि पिछले साल 7130 यूनिट्स बिकी थी.
  • चौथे पायदान पर Maruti Suzuki Grand Vitara: इस एसयूवी की अक्टूबर में सेल्स में साल दर साल 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, पिछले महीने 11200 यूनिट्स बिकी जबकि अक्टूबर 2025 में 10409 यूनिट्स बिकी थी.
  • पांचवे पायदान पर Toyota UC Hyryder: साल दर साल के हिसाब से सेल्स की बात करें तो इस एसयूवी की बिक्री में 32.5 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले महीने अक्टूबर में 7797 यूनिट्स की सेल हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इस गाड़ी की 11555 यूनिट्स सेल की थी.

ये भी पढ़ें- Punch की छुट्टी करने आ रही Maruti की नई SUV, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!