Mahindra XUV 3XO CNG के टीजर से कंफर्म हुआ ये फीचर, Nexon-Brezza की बढ़ेगी टेंशन!

महिंद्रा ने XUV 3XO CNG का टीजर जारी किया है, इस गाड़ी को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. हाल ही में जारी हुए टीजर से इस बात का खुलासा हो गया है कि इस एसयूवी में कौन सा फीचर मिलने वाला है?

महिंद्रा सीएनजी Image Credit: महिंद्रा

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों की वजह से ज्यादातर लोग अब CNG और EV की ओर स्विच होने लगे हैं, यही वजह है कि कंपनी अब अपने मौजूदा मॉडल्स के सीएनजी वर्जन लेकर आ रही हैं. सेल्स की बात करें तो सीएनजी और हाइब्रिड मॉडल्स ने पेट्रोल मॉडल्स को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है. CNG टेक्नोलॉजी में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ महिंद्रा भी अब XUV 3XO के CNG अवतार के साथ इस कैटेगरी में आने की तैयारी कर रही है.

अब हाल ही में कंपनी ने इस गाड़ी का नया टीजर जारी किया है जिससे इस एसयूवी में मिलने वाले एक फीचर का खुलासा हो गया है.

Mahindra XUV 3XO CNG टीजर में क्या दिखा?

महिंद्रा की इस अपकमिंग सीएनजी एसयूवी के नए टीजर में ये गाड़ी लाल रंग में नजर आ रही है. इस एसयूवी के लेटेस्ट टीजर से इस बात का खुलासा हो गया है कि इस गाड़ी में LED हेडलाइट्स, LED DRLs और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी. देखने वाली बात यह होगी कि क्या ग्राहकों को फुल बूट स्पेस देने के लिए महिंद्रा डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी या नहीं?

Mahindra XUV 3XO CNG Features (संभावित)

महिंद्रा की इस एसयूवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच इंफोटेंमेंट टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिल सकती है.

सेफ्टी के लिए इस सीएनजी एसयूवी में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिल सकता है. इस गाड़ी को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

इंजन ऑप्शन्स (उम्मीद)

अभी ये गाड़ी तीन ऑप्शन्स, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलती है, इस गाड़ी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है. कंपनी बाकी दूसरी कंपनियों की तरह अंडर बॉडी सिलेंडर टैंक देकर बूट स्पेस दे सकती है.

Mahindra XUV 3XO CNG Price (उम्मीद)

इस सीएनजी एसयूवी को 15 अक्टूबर 2026 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इस गाड़ी की कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स की तुलना 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक ज्यादा हो सकती है. मुकाबले की बात करें तो इस गाड़ी की टक्कर Tata Nexon, Maruti Brezza जैसे मॉडल्स से होती है. ये दोनों गाड़ियां भी सीएनजी ऑप्शन में मिलती हैं.

ये भी पढ़ें- फेस्टिव ऑफर: 1,70,900 रुपए तक का फायदा, Honda की इन 3 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!