होने वाला है कुछ बड़ा, कंपनी ने दिया ‘Kammal Koming’ का संकेत, क्या फिर बाजार में लौट रहा Karbonn?
Karbonn Smartphone: एक दौर था जब मार्केट में कार्बन कंपनी के फोन भी नजर आते थे, लेकिन फिर कंपनी ने भारतीय बाजार से दूरी बना ली और कंपनी केवल फीचर फोन ही बेचने लगी. लेकिन अब कंपनी की साइट से पता चलता है कि जल्द कुछ बड़ा होने वाला है.
Highlights
- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कार्बन की वापसी.
- 10000 रुपए से 15000 रुपए में हो सकता है लॉन्च.
- नए 4G बजट स्मार्टफोन के साथ एंट्री.
सालों तक स्मार्टफोन मार्केट से दूर रहने के बाद अब ऐसा लगता है कि देसी स्मार्टफोन ब्रैंड Karbonn भारत में अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि X (ट्विटर) पर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी कर सकती है. टेक टिपस्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Karbonn एक नए 4G बजट फोन के साथ ऑफिशियल वापसी कर सकता है. इतना ही नहीं, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट भी इस बात की ओर इशारा करती है कि ‘कुछ बड़ा होने वाला है’.
10-15 हजार के सेगमेंट में हो सकती है एंट्री
‘कुछ बड़ा होने वाला है’ का दावा करने के अलावा Karbonn ने अपनी वेबसाइट पर ‘Kammal Koming’ को भी टीज किया है. कंपनी अभी भारतीय बाजार में फीचर फोन बेचती है, लेकिन जल्द कंपनी का 4जी बजट फोन आ सकता है जो यूनिसॉक या मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हो सकता है.
डिजिट की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन को 10 से 15000 रुपए के बजट में उतारा जा सकता है. इसी सेगमेंट में Mivi और Boltt ने भी अपने पहले स्मार्टफोन्स को उतारा है. यह फोन एलसीडी स्क्रीन में आ सकता है और इसे 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम ऑप्शन में उतारा जा सकता है. इस हैंडसेट के एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की उम्मीद है.
गीकबेंच पर स्पॉट हो चुका है ये अपकमिंग फोन
टिपस्टर संजू चौधरी ने अगस्त 2026 में भी एक X पर पोस्ट किया था कि गीकबेंच पर Karbonn ZenZ Pro को स्पॉट किया गया है. पोस्ट में बताया गया था कि ये फोन 6 जीबी रैम, मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है. गीकबेंच पर सिंगल कोर में इस हैंडसेट ने 421 और मल्टी कार में 1511 प्वाइंट स्कोर किया है.
Karbonn का दावा है कि आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के लिए कंपनी के 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं. जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ये देसी स्मार्टफोन कंपनी 2010 के दशक के आसपास मशहूर हुई और शाओमी, ओप्पो, वीवो वगैरह जैसे चीनी कॉम्पिटिटर (लगभग 2014) के आने के बाद इस कंपनी की सेल में गिरावट देखी गई. उस समय ब्रैंड के टाइटेनियम सीरीज के फोन बहुत पॉपुलर थे. स्मार्टफोन के अलावा, कार्बन टेलीविजन और टैबलेट मार्केट में भी पॉपुलर थी.
ये भी पढ़ें- 10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G
Latest Stories
10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G
Amazon Sale: दिवाली पार्टी में धूम मचा देंगे ये 3 स्पीकर्स! 85% तक धड़ाम हुई कीमत
Jio Plans: ₹449 वाले प्लान में ₹500 वाले प्लान से ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स
