Baleno, Grand Vitara से Invicto तक, अगस्त में Maruti Suzuki की इन गाड़ियों पर 1.55 लाख तक की छूट!
Maruti Suzuki Car Offers: अगस्त में मारुति सुजुकी की गाड़ियों पर 1.55 लाख तक की बचत का बढ़िया मौका है. Invicto, Grand Vitara, XL6 और Baleno में से कोई भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आप भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं.

Maruti Suzuki की नई गाड़ी पर अगस्त 2026 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. आप कंपनी की पॉपुलर हैचबैक Baleno के अलावा Grand Vitara, XL6 और कंपनी की प्रीमियम MPV Invicto को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. ध्यान दें कि एक्सचेंज और स्क्रैपेज के फायदे एक साथ क्लेम नहीं किए जा सकते हैं और अपग्रेड लॉयल्टी बोनस सिर्फ मौजूदा मारुति सुजुकी मालिकों के लिए एक्सचेंज ऑफ़र के साथ लागू होता है.
पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने वाले कस्टमर अपने-अपने राज्य की स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत रोड टैक्स में छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एलिजिबिलिटी और मौजूदा सरकारी नियमों के आधार पर अलग-अलग टैक्स छूट देते हैं. ये ऑफर दिल्ली-NCR में वैलिड है और वेरिएंट की उपलब्धता, डीलरशिप स्टॉक और लागू नियमों और शर्तों के अधीन हैं.
Maruti Suzuki Invicto पर कितने रुपए की छूट?
Gaadiwaadi के मुताबिक, मारुति सुजुकी की इस प्रीमियम MPV पर सबसे ज़्यादा डिस्काउंट मिल रहा है, इस गाड़ी पर 1.55 लाख तक की बचत कर सकते हैं, इस कार पर 50 हजार रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 1.05 लाख तक का एक्सचेंज, अपग्रेड लॉयल्टी और स्क्रैप बेनिफिट मिल रहा है.
Maruti Suzuki Grand Vitara पर कितने की छूट?
मारुति सुजुकी की इस एसयूवी पर 35,000 रुपए तक का कस्टमर ऑफर मिल रहा है (स्ट्रांग हाइब्रिड पर जीरो रोड टैक्स और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी). इसके अलावा 95000 रुपए तक का एक्सचेंज, अपग्रेड लॉयल्टी और स्क्रैप बेनिफिट मिलेगा. केवल इतना ही नहीं, 20 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है.
Maruti XL6 के साथ कितने का फायदा?
इस गाड़ी पर 20 हजार रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 30 हजार रुपए तक का एक्सचेंज, अपग्रेड लॉयल्टी और स्क्रैप बोनस का फायदा मिलेगा.
Maruti Baleno पर कितने की छूट?
इस हैचबैक पर 5000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 25000 रुपए तक का एक्सचेंज, अपग्रेड लॉयल्टी और स्क्रैप बेनिफिट मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N Facelift Vs Tata Safari: किस SUV पर लगाएं पैसा? यहां समझें दोनों में फर्क