जुलाई सेल्स रिपोर्ट: Maruti Suzuki ने जुलाई में बेची 2.41 लाख कारें, इन गाड़ियों की डिमांड में दिखी तेजी

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, कंपनी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकती हैं और ये बात हर महीने सामने आने वाले सेल्स आंकड़ों से साफ हो जाती है. पिछले महीने के सेल्स आंकड़े भी कुछ यही कहानी बयां कर रहे हैं, पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल की तुलना 34 फीसदी बढ़ी है.

मारुति सुजुकी सेल्स Image Credit: मारुति सुजुकी

Maruti Suzuki July 2026 Sales: वॉल्यूम के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया है कि जुलाई 2026 में कंपनी ने 2,41,421 गाड़ियां बेची हैं. कंपनी की कुल बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई (जुलाई 2025 में बिक्री 1,80,526 यूनिट्स). मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में घरेलू बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया और अपने डीलरों को 2,00,123 गाड़ियां भेजीं. पिछले साल इसी महीने में बिकीं 1,40,570 यूनिट्स की तुलना में, यह 42 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी थी.

एंट्री लेवल गाड़ियों की बढ़ी डिमांड

मारुति ऑल्टो 800 और मारुति एस-प्रेसो वाले एंट्री-लेवल सेगमेंट में, कम जीएसटी और ज्यादा माइलेज वाली कारों की बढ़ती मांग की वजह से पिछले साल के मुकाबले अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में इन दोनों मॉडल्स की कुल मिलाकर 12,634 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 85 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी है (जुलाई 2025 में 6822 यूनिट्स की बिक्री हुई थी).

सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में 90,822 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. पिछले साल जुलाई 2025 में कंपनी ने 65,840 यूनिट्स की बिक्री की थी.

बढ़ी MPV-SUV की सेल्स

MPV और SUV की बात करें तो मारुति सुज़ुकी की लाइनअप में Fronx, Ertiga, Brezza, Grand Vitara, Victoris, Jimny, XL6, e Vitara और Invicto शामिल है. पिछले महीने जुलाई 2026 में इन सभी मॉडल्स की कुल मिलाकर 78,851 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2025 (52,773 यूनिट्स) के मुकाबले 49 फीसदी ज्यादा हैं.

वैन सेगमेंट में, मारुति सुज़ुकी की सिर्फ ईको (Eeco) ही आती है. जुलाई 2026 में इस मॉडल की 13,896 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी की बढ़ोतरी है (जुलाई 2025 में 12,341 यूनिट्स बिकी थी).

एक्सपोर्ट की बात करें तो, मारुति सुज़ुकी ने जुलाई 2026 में 30,056 गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं, जुलाई 2025 में एक्सपोर्ट की गई 31,745 गाड़ियों की तुलना में साल-दर-साल के हिसाब से 5 फीसदी की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें- टू-व्हीलर बाजार की जबरदस्त रफ्तार! Hero MotoCorp और Suzuki की बिक्री में आया उछाल