1 लीटर में दौड़ेगी 28.65km! ये है Maruti Suzuki की 3 सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली गाड़ियां

Best Mileage Cars: बेहतरीन माइलेज वाली गाड़ी खरीदनी है तो चलिए आज आपको Maruti Suzuki के तीन बेस्ट मॉडल्स के बारे में बताते हैं जो एक लीटर तेल में 28 किलोमीटर तक का माइलेज देते हैं.

बेस्ट माइलेज कार Image Credit: मारुति सुजुकी

Highlights

  • मारुति सुजुकी की बेस्ट माइलेज देने वाली गाड़ियां.
  • विक्टोरिस हाइब्रिड देती है बढ़िया माइलेज.
  • ग्रैंड विटारा और सेलेरियो भी माइलेज के मामले में आगे.

नई कार खरीदते वक्त ग्राहकों को सबसे पहला सवाल यही होता है कि गाड़ी एक लीटर में कितना माइलेज देती है? बेहतरीन माइलेज डेली रनिंग कॉस्ट को कम करने में मदद करता है, हम आज आपको Maruti Suzuki की उन तीन गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं. इस लिस्ट में छोटी हैचबैक से लेकर एसयूवी मॉडल्स तक शामिल हैं जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बेहतरीन माइलेज देते हैं. अगर आप मारुति सुजुकी की एक फ्यूल एफिशिएंट कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस लिस्ट में भारत में अभी बिक्री के लिए मौजूद सबसे ज्यादा माइलेज का दावा करने वाले तीन मॉडल शामिल हैं.

Maruti Suzuki Victoris Mileage

कार देखो के मुताबिक, इस गाड़ी का स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल एक लीटर तेल में 28.65 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. इस एसयूवी की कीमत वैसे तो 10 लाख 50 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, लेकिन स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल की कीमत 16 लाख 42 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है.

इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 116PS पावर और 144Nm टॉर्क जेनरेट करता है. स्ट्रांग हाइब्रिड सेटअप के अलावा माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी है जो 103PS पावर और 139Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Maruti Suzuki Grand Vitara Mileage

मारुति सुजुकी की इस एसयूवी की कीमत 10 लाख 77 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, लेकिन आपको इस गाड़ी का स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल 16 लाख 68 हजार रुपए (एक्स शोरूम) का मिलेगा. इस एसयूवी का स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल एक लीटर तेल में 27.97 किलोमीटर तक दौड़ सकता है.

इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेयर्ड है और ये आपको eCVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी मिल जाएगा जो 116PS पावर और 144 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा ये एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी.

Maruti Suzuki Celerio Mileage

इस पॉपुलर हैचबैक मॉडल की कीमत 4 लाख 70 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. एक लीटर तेल में इस गाड़ी का मैनुअल वेरिएंट 25.24 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. इस हैचबैक में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 69PS की पावर और 91Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

ये भी पढ़ें- 10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ का मजा,लॉन्च हुआ Mahindra XUV 3XO का REVX EDGE वेरिएंट