ब्लॉकबस्टर डील्स और प्राइस क्रैश, 8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival 2026 सेल
Amazon Sale Date: फ्लिपकार्ट के बाद अब अमेजन ने भी फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट देने के लिए सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है. सेल के दौरान आपको क्या-क्या ऑफर्स मिलेंगे, चलिए जानते हैं.
Highlights
- 8 अक्टूबर से अमेजन सेल का आगाज़.
- प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस का फायदा.
- SBI कार्ड पर 10 फीसदी डिस्काउंट का फायदा.
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 Date: कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल की तारीख का ऐलान किया था और अब अमेजन ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि अगले महीने किस तारीख से ग्राहकों के लिए ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल शुरू होने वाली है. अगर आप भी घर के लिए नया सामान या फिर खुद के लिए नया मोबाइल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर लगे बैनर को देखने से ये कंफर्म हो गया है कि सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और प्राइम मेंबर्स को हर बार की तरह सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा.
याद दिला दें कि Flipkart Big Billion Days Sale अगले महीने 9 अक्टूबर से शुरू होगी और एक दिन पहले ब्लैक और प्लस मेंबर्स को सेल का एक्सेस मिलेगा.
Amazon Sale 2026 Offers
ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल के लिए अलग से माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे यह पता चलता है कि Amazon Prime मेंबर्स को 10 फीसदी तक एक्स्ट्रा छूट का फायदा मिलेगा. इसके अलावा सेल के लिए इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब अगर आप शॉपिंग के लिए SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
सेल के दौरान 8pm डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, टॉप 100 डील्स, मेगा डील्स, एक्सचेंज के साथ ब्लॉकबस्टर डील्स और प्राइस क्रैश स्टोर मिलेगा जिसमें कई शानदार डील्स होंगी. केवल यही नहीं, अमेजन सेल में बाय मोर, सेव मोर, एक्स्चेंज मेला, अमेजन कॉम्बो, अमेजन कूपन डिस्काउंट का भी फायदा आपको मिलेगा.
सेल से पहले याद कर लें ये 3 जरूरी बातें
सेल के दौरान फास्ट चेकआउट के लिए अमेजन ने तीन सुझाव दिए हैं, पहला तो यह है कि अकाउंट में डिलीवरी एड्रेस अपडेट रखें. दूसरा, कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को ऑन रखें और तीसरा कार्ड डिटेल्स को सेव रखें.
ये भी पढ़ें- 16GB रैम-512GB स्टोरेज और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ OnePlus 13s का नया वेरिएंट
Latest Stories
16GB रैम-512GB स्टोरेज और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ OnePlus 13s का नया वेरिएंट
क्या AI फिर हुआ ‘बेकाबू’? Gemini ने 3 कंपनियों को किया हैक! इंटरनेट मिलते ही करने लगा ये काम
₹3.29 लाख का iPhone, फिर भी रात से लाइन! क्या महंगाई के बीच बदल गया भारतीय ग्राहक?
