16GB रैम-512GB स्टोरेज और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ OnePlus 13s का नया वेरिएंट

OnePlus 13s का नया 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन के पहले दो वेरिएंट्स उपलब्ध थे और अब तीसरा वेरिएंट उतारा गया है, ये फोन आईफोन 16, सैमसंग, गूगल पिक्सल और मोटोरोला ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है.

वनप्लस स्मार्टफोन Image Credit: वनप्लस

Highlights

  • आ गया OnePlus 13s का नया और और स्टोरेज वेरिएंट.
  • 16GB रैम मॉडल की कीमत 70 हजार से कम.
  • 5800mAh बैटरी से पैक्ड है ये वनप्लस स्मार्टफोन.

OnePlus 13s 16GB Launched: वनप्लस का ये फोन पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था और अब कंपनी ने इस हैंडसेट का तीसरा वेरिएंट लॉन्च किया है जो 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आपको मिलेगा. इससे पहले ये फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध था. इस डिवाइस में मिलने वाली खासियतों की बात करें तो ये फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.

OnePlus 13s 16GB Price in India

इस हैंडसेट के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 68 हजार 999 रुपए तय की गई है. इस फोन का 12/256 जीबी वेरिएंट 54999 रुपए, 12/512 जीबी वेरिएंट 59,999 रुपए में आपको मिलेगा. वनप्लस 13एस का नया 16 जीबी वेरिएंट कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन पर मिलेगा. ये फोन ग्रीन सिल्क, ब्लैक वेलवेट और पिंक सेटिन रंग में मिलेगा. इस रेंज में वनप्लस का ये फोन आईफोन 16, गूगल पिक्सल 10, सैमसंग S25 FE और मोटोरोला सिग्नेचर जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है.

OnePlus 13s Specifications

डुअल सिम वाला ये फोन 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 6.32 इंच 1.5K LTPO ProXDR एमोलेड डिस्प्ले और एक्वा टच 2.0 सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ वर्जन 6, एनएफसी सपोर्ट करता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस 13एस में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलाइट चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.

रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा Sony LYT-700 सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर है जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है. 5800 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में दी गई है जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 51 रुपए में Unlimited 5G, ये है Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान